फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal accident in patiala, including 4 children parents killed in accident

पंजाबः 4 बच्चों समेत जिंदा दफन हो गया यूपी का परिवार

Mon, 17 Aug 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 17 Aug 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
brutal accident in patiala, including 4 children parents killed in accident

पटियाला में देर रात हुए दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों समेत यूपी के दंपति रेत में जिंदा दफन हो गए। हादसा पंजाब के पटियाला के मेडिकल कालेज में शुक्रवार की देर रात हुआ।

विज्ञापन


दरअसल बिल्डिंग के निर्माण के लिए रात में आया रेत से भरा टिपर वहां रह रहे मजदूरों की झोपड़ियों पर पलटने से हुआ। इससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है और दो मजदूर घायल हो गए। मरने वालों में पति-पत्नी व उनके चार बच्चे शामिल हैं। मृतक परिवार यूपी के जिला बदायूं का रहने वाला था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे मेडिकल कालेज में लड़कियों के हास्टल के निर्माण के संबंध में रेत से भरा टिपर आया था। ड्राइवर जब टिपर बैक कर रहा था। इसी दौरान टिपर अचानक से पास ही निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की झोपड़ियों पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मरने वाले सभी उत्तरप्रदेश्‍ा के बदायूं के रहने वाले

brutal accident in patiala, including 4 children parents killed in accident

इस हादसे में मजदूर राजू (32), उसकी पत्नी मानसी (30), इनका लड़का आशु (10), निहाल (5)  शीतल (3) व खुशी (1) की मौत हो गई है। इस हादसे में राजू के साथ वाली झोपड़ी में सो रहे दो अन्य मजदूर भी जख्मी हुए हैं, जिनका राजिंदरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में मरने वाला राजू यूपी के बदायूं जिले के थाना दामनी कोड़ियां इलाके का रहने वाला था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए टिपर ड्राइवर भुपिंदर सिंह निवासी गांव बासां जिला करनाल (हरियाणा) हाल निवासी गुरुनानक नगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिए। टिपर चालक की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

एसडीएम गुरपाल सिंह चहल ने बताया कि जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए केस बनाकर सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद इसका ऐलान कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि टिपर मिट्टी व रेत लेकर रात के समय ही क्यों आते हैं, इसकी भी जांच की जाएगी। अगर कोई लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed