फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal accident in mansa, 3 killed

मानसा में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 4 गंभीर

Thu, 28 Jan 2016 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Thu, 28 Jan 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
brutal accident in mansa, 3 killed

सरदूलगढ़ के सिरसा-मानसा रोड पर एक इनोवा और एक स्विफ्ट कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चे और दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर जख्मी हो गए।

विज्ञापन


उनको सरदूलगढ़ के अस्पताल से मानसा रेफर कर दिया गया है। मृतकों में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर शामिल हैं। बुधवार को बठिंडा से सरदूलगढ़ एक बारात आई थी, जो शाम के समय वापस लौट रही थी।
विज्ञापन


सिरसा-मानसा कैंचिया रोड पर एक इनोवा और स्विफ्ट गाड़ी में भयानक टक्कर हो गई। घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में वकील सिंह वासी बखोरा जिला सिरसा हरियाणा, हरदीप सिंह वासी मिट्ठू पुरा जिला सिरसा और नत्था सिंह वासी थर्मल कॉलोनी बठिंडा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर और एक स्विफ्ट गाड़ी के आगे बैठा व्यक्ति शामिल है। वहीं बसंत सिंह वासी रतिया, परमजीत कौर, जसवीर कौर, लखविंदर सिंह व एक बच्चा अर्पनदीप जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed