फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal accident in kharar, husband killed, wife serious

तेज रफ्तार कार ने ली पति की जान, पत्नी गंभीर

Thu, 28 Jan 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jan 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
brutal accident in kharar, husband killed, wife serious

खरड़-मोरिंडा नेशनल हाईवे पर गांव मामूपुर के पास वीरवार को एक कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान फेज-5 मोहाली निवासी तरनजीत सिंह के रूप में हुई है। जबकि उसकी पत्नी गगनदीप कौर को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तरनजीत (30) अपनी पत्नी गगनदीप कौर (30) के साथ बाइक से मोरिंडा की तरफ जा रहे थे। गांव मामूपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पता चला है कि दोनों की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। जैसे ही तरनजीत की मौत की खबर उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में चार घायल

उध्ार चंडीगढ़ में बुधवार रात सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पहले हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 43 में दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर जा रहे थे।

तभी तेज रफ्तार कार मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर फरार हो गई। टक्कर से दो युवक घायल हो गए। घायलों में से एक नवजोत सिंह जो कि मोटरसाइकिल चला रहा था, उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल सेक्टर 45 के हैं। जबकि उसके पीछे बैठे अमरदीप बावा को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया है। कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों घायल नया गांव के
अन्य मामले में एक कार चालक स्कूटर सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया है। टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रमेश भंडारी और सुशील भंडारी के रूप में हुई है। दोनों नया गांव के रहने वाले है। एक्सीडेंट से रमेश की टांग टूट गई जबकि सुशील के सिर पर चोटें आई हैं।


दोनों का इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों घ्की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed