प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाई भाजपा में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सौतेले भाई दलजीत सिंह कोहली ने अमृतसर में मोदी की उपस्थिति में भाजपा को ज्वाइन किया। रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मौजूदगी में कोहली ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पंजाब में पांच लोकसभा क्षेत्र में रैली के दौरान अमृतसर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
राजनीति से दूर-दूर का कोई नाता नहीं
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के सौतेले भाई दलजीत सिंह कोहली का राजनीति से दूर-दूर का कोई नाता नहीं है। इससे पहले उन्होंने किसी भी पार्टी की सदस्यता भी नहीं ली थी। कोहली अमृतसर में बिजनेस करते हैं। मोदी ने कोहली का स्वागत करते हुए बताया कि इससे पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी।
कोहली के शामिल होने से भाजपा गदगद
प्रधानमंत्री के सौतेले भाई हैं दलजीत
इस घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मनमोहन के परिवार को इस खबर से धक्का लगा है। सूत्रों ने बताया कि हालांकि दलजीत के इरादों का तो उन्हें पता नहीं था। फिर भी वे अपना राजनीतिक जीवन चुनने के लिए आजाद हैं।
साथ ही पीएमओ के सूत्रों ने कहा कि कि प्रधानमंत्री और दलजीत के बीच लंबे समय से संपर्क नहीं था। सूत्रों के मुताबिक मनमोहन सिंह का कोई सगा भाई नहीं है। उनकी छह सगी बहनें हैं। मनमोहन के बचपन में ही मां का निधन हो गया था। सिंह के दो सौतेले भाई हैं और दलजीत उन्हीं में से एक हैं।