{"_id":"6721545f37f4e7faaa00fdea","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-were-hit-by-tractor-driver-brother-in-law-died-chandigarh-news-c-16-pkl1043-551402-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जीजा-साले को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, जीजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जीजा-साले को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, जीजा की मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास लाइट पॉइंट के पास पैदल जा रहे जीजा-साले को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायलों को सेक्टर-16 अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दिए बयान में धनास निवासी सतरोहन साहनी ने बताया कि 27 अक्तूबर को वह अपने बहनोई सारंगपुर निवासी राजकुमार साहनी के साथ धनास लाइट पॉइंट के पास से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें वे दोनों घायल हो गए। उनको उपचार के लिए जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया, जहां राजकुमार साहनी की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रैक्टर चालक मोहाली निवासी सरल यादव को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। हालांकि, बाद में चालक को जमानत पर छोड़ दिया गया।