फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brother accused of killing sister on one day remand

Chandigarh News: बहन की हत्या का आरोपी भाई एक दिन के रिमांड पर

Fri, 08 Nov 2024 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Brother accused of killing sister on one day remand
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास में बहन की हत्या के आरोपी विशाल को वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस को आरोपी से वारदात में खून से सने कपड़े, जूते और डंडा बरामद करना है। गला रेतने में प्रयुक्त उस्तरा को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। बता दें कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे धनास स्थित चार मंजिला फ्लैट्स के फ्लैट नंबर-483 के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। इस फ्लैट के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला और अंदर से कुंडी लगी हुई थी जबकि पीछे एक अन्य दरवाजा खुला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की तो शक की सुई युवती के भाई विशाल पर घूमी जो कि अपनी बहन के प्रेम-प्रसंग से खुश नहीं था। क्योंकि उसकी बहन का उनकी रिश्तेदारी में ही एक युवक के साथ कुछ महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों परिवार शादी के लिए भी तैयार थे लेकिन विशाल अपनी बहन के इस रिश्ते के खिलाफ था। इसे लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी कारण विशाल ने मंगलवार को अपनी बहन की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी थी और बाहर दरवाजे पर ताला लगाकर फरार हो गया था। हालांकि, कुछ घंटे बाद ही जिला क्राइम सेल ने आरोपी को धर दबोचा था और उसने प्रारंभिक पूछताछ में ही अपना गुनाह कबूल कर लिया था। आरोपी ने वारदात के दौरान खून से सने कपड़े, जूते व सिर में मारने वाला डंडा मोहाली के किसी जंगल में फेंक दिया था। पुलिस द्वारा इन सब चीजों को रिकवर करने के लिए आरोपी का एक दिन का रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed