{"_id":"1c6fcb48a2bcd78ee17cab33d8b97048","slug":"british-government-want-to-know-about-who-will-be-future-government-of-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन भी बेकरार, अबकी बार भारत में किसकी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटेन भी बेकरार, अबकी बार भारत में किसकी सरकार
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 11 Apr 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मतदाताओं के दिल में क्या है? ये सिर्फ हमारे नेता ही नहीं, बल्कि ब्रिटेन की सरकार भी जानना चाहती है। इसलिए वीरवार को पंचकूला में हो रहे मतदान के दौरान ब्रिटिश उप उच्चायुक्त गुपचुप तरीके से कैमरे में मतदाताओं को कैद करते नजर आए, ताकि वोटिंग के प्रति किस वर्ग का कितना जज्बा है और चुनावी हवा किस ओर बह रही है, इसका पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
क्या इस बार मोदी की सरकार बनने के आसार?
‘अमर उजाला’ ने वीरवार को सेक्टर-16 के ब्लू बर्ड स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर कवरेज के दौरान जब उनकी तस्वीर उतारी तो उन्होंने खुद का परिचय ब्रिटिश उप उच्चायुक्त (ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर, चंडीगढ़) डेविड लेलिओट के तौर पर दिया। उन्होंने तस्वीर खींचने के दौरान मतदान के लिए खड़े मतदाताओं से पूछकर यह भी जानने की कोशिश की कि क्या मोदी की सरकार बनने के आसार हैं या किसी और की बनेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
वोटिंग देखकर ब्रिटिश अधिकारी भी गदगद
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह भारतीय लोकतंत्र की बारीकियों को लोगों के विचार के माध्यम से जानने की कोशिश कर रहे थे। यह देखकर खुशी हुई कि यहां बहुत अच्छे तरीके से वोटिंग हो रही है।
हालांकि इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई मंजूरी दी गई थी। संभवत: स्टेट इलेक्शन कमीशन की ओर से मंजूरी मिली होगी। यदि ब्रिटेन के पदाधिकारी भी यहां के चुनाव में रुचि दिखाते हैं तो यह हमारे लिए गर्व की बात है।
हालांकि इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई मंजूरी दी गई थी। संभवत: स्टेट इलेक्शन कमीशन की ओर से मंजूरी मिली होगी। यदि ब्रिटेन के पदाधिकारी भी यहां के चुनाव में रुचि दिखाते हैं तो यह हमारे लिए गर्व की बात है।