{"_id":"5037e7673ca89dcbfc8e064bdba116b7","slug":"bridge-at-the-entrance-of-the-colony-made-three-months-ago-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी के एंट्रेंस पर तीन महीने पहले बना पुल टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी के एंट्रेंस पर तीन महीने पहले बना पुल टूटा
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 07 Sep 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड-10 में स्थित वशिष्ठ कालोनी के निवासी दहशत के माहौल में हैं। कारण है कई घरों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के दोनों कोनों पर एक पुलिया के टूटने और दूसरे कोने पर ग्रिल उखड़ने से वाहन चालकों को ये डर रहता है कि कहीं उनके वाहन नाले में न गिर जाएं।
यही वजह है कि वशिष्ठ कॉलोनी वार्ड-10 निवासियों में खासा रोष देखने को मिल रहा है। लोक स्वराज जनसेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुबीर गर्ग एवं कालोनीवासी डॉ. तेजसिंह राणा, जिले सिंह ढुल्ल, रज्जी शर्मा, साहिल, सचिन, मनोज शर्मा, रिंकू वर्मा, राज कुमार गौतम ने बताया कि उनकी कॉलोनी की एंट्रेंस पर अभी तीन माह पूर्व ही पुलिया का निर्माण किया गया था।
कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि पुलिया के निर्माण में घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया है। जिसके चलते तीन महीने में पुलिया टूट गई।
अब इस टूटी हुई पुलिया के ऊपर से लोग वाहन नहीं गुजार सकते। इस हालत में वाहन चालकों को मजबूरन अपने घरों तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्ते से समय और अतिरिक्त पेट्रोल खर्च कर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई दिन गुजर जाने के बावजूद भी इस पुलिया का रिपेयर कार्य न होने के चलते अब कालोनीवासी मजबूरन पुलिया के टूटे हुए हिस्से पर लकड़ी की फट्टियां रखकर अपना काम चला रहे हैं, ताकि रात के समय कोई पैदल यात्री अथवा वाहन चालक नाले में न गिर जाएं।
कालोनीवासियों ने बताया कि इसी सड़क के दूसरे छोर पर नालियों के ऊपर रखा गया। जाल सही तरीके से मैटीरियल डालकर जोड़े न जाने के चलते उखड़ चुका है।
दो सड़कों को आपस में जोड़ने की कड़ी का काम कर रहा लोहे का ये जाल अपनी इस उखड़ी हुई हालत में कभी भी चोरों का शिकार हो सकता है।
ऐसी हालत में कई गलियों का लिंक कट सकता है। कालोनीवासियों ने नगरपरिषद और जिला प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही इस पुलिया का निर्माण किया जाए तथा लोहे के जाल को सही ढंग से फिक्स करके लगाया जाए, ताकि कालोनीवासी सुरक्षित माहौल में जीवन यापन कर सकें।