{"_id":"82f5f724abc2da60474e162c8c0a06c3","slug":"breaking-news-revolt-in-chandigarh-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ कांग्रेस में बगावत का बिगुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ कांग्रेस में बगावत का बिगुल
मयंक मिश्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Jan 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चुनने के लिए कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में आयोजित बैठक में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान दिल्ली से आए चंडीगढ के ऑब्जर्वर शकील अहमद के सामने ही चंडीगढ़ कांग्रेस में बगावत की स्थिति का सामना करना पड़ा।
दरअसल चंडीगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए दिल्ली से आए चंडीगढ के ऑबर्जवर शकील अहमद पहुंचे हुए थे।
बैठक में चंडीगढ़ से लोकसभा के वर्तमान सांसद और पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के नाम पर सहमति बन ही रही थी कि जिला कांग्रेस चंडीगढ के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की अपने समर्थकों के साथ बैठक में पहुंचकर बगावत कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने पवन बंसल को टिकट पर देने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे राहुल गांधी के युवाओं को आगे बढ़ाने के कदम पर असर पड़ेगा। लक्की ने चंडीगढ़ से किसी युवा को लोकसभा प्रत्याशी बनाने की मांग करते हुए उन्हें एक चिट्ठी भी सौंपी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जिला कांग्रेस चंडीगढ के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की कभी पूर्व रेल मंत्री के खासमखास माने जाते थे। और उन्हें स्थानीय सांसद पवन बंसल ने ही राजनीति में आगे ब़ढ़ाया था।