फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brave Sisters Molestion Case, Intervention Statement

बहनों की बहादुरी, बीच-बचाव करने वाला बोला

Thu, 04 Dec 2014 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 04 Dec 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
Brave Sisters Molestion Case, Intervention Statement

चलती बस में बहनों द्वारा युवकों की पिटाई मामले में बीच बचाव करने वाला युवक भी सामने आया। युवक का नाम विक्रम है और वह गांव पाकसमा का रहने वाला है। उसने बताया कि मैं हरियाणा रोडवेज की बस में गांव पाकस्मा से सोनीपत एक शादी में शामिल होने जा रहा था।

विज्ञापन


बस में चढ़ते ही मैं एक सीट पर एक महिला के साथ बैठ गया। अचानक लड़कियों ने लड़के पर हमला बोल दिया। मैनें काफी बीच-बचाव भी किया, लेकिन लड़कियां नहीं मानीं। विवाद के बाद लड़का बस से नीचे उतरा और जाने लगा तो लड़कियों ने पीछे से पत्थर भी मारे।
विज्ञापन


पाकस्मा मोड़ पर जब वह बस में बैठा तो माहौल शांत था। यहां एकदम मारपीट शुरू हुई। एक लड़की ने लड़के को बेल्ट मारनी शुरू की तो दूसरी ने लात घूसों से मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों ने किया था बीच-बचाव करने से मना

Brave Sisters Molestion Case, Intervention Statement

यह वीडियो में दिखने वाला बीच-बचाव कर रहा सफेद शर्ट वाला युवक है। युवक का कहना है कि शायद मुझे भी बीच-बचाव नहीं करना चाहिए था, क्योंकि मुझे भी लड़कियों ने विवाद के बीच कहा, अंकल आप बीच में न आओ।

इसके बाद मैं तो थ्री व्हीलर में बैठकर सोनीपत चला गया। हैरानी की बात थी कि बस में सवार एक बूढ़ी औरत ने मुझे कहा कि ये लड़कियां मानने वाली नहीं है। जान बचानी है तो तुम भाग जाओ।

मैं किसी के दबाव में यह बात नहीं कह रहा। मीडिया में जब वीडियो फुटेज दिखाया गया तो मुझे परिवार के सदस्यों ने कहा कि इंसानियत है तो जाकर सच्चाई सामने रखो।

मामला और उलझा, उच्चस्तरीय जांच की तैयारी में सरकार

Brave Sisters Molestion Case, Intervention Statement

विवाद बढ़ता देखकर सरकार भी इस मामले में गंभीर नजर आ रही है। दोनों पक्षों द्वारा हररोज नए खुलासे करने व उनके समर्थन में खुलकर लोगों व संगठनों के सामने आने से यह मामला और उलझ गया है। इस वजह से सरकार इस मामले में उच्चस्तरीय जांच करवाने का फैसला कर सकती है। इस बारे में जल्द ही किसी एजेंसी से जांच करवाने की घोषणा हो सकती है।

इस मामले में स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट भी तलब की गई है। इस मामले में दोनों पक्षों के समर्थन में कई संगठनों व लोगों ने उतरकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी लड़कियों के गांव थाना खुर्द व लड़कों के गांव आसन पर नजर बनाए हुए हैं और खुफिया विभाग को पल-पल की अपडेट दी जा रही है।

28 नवंबर को रोडवेज बस में थाना खुर्द की बहनों पूजा व आरती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तीन युवकों की पिटाई की थी। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आसन के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपियों के पक्ष में उनके परिजन, पंचायत और कई चश्मदीद उतर आए और कहा कि विवाद बस में सीट को लेकर था, छेड़खानी नहीं हुई।

तीन और चश्मदीद लड़कों के पक्ष में

Brave Sisters Molestion Case, Intervention Statement

युवकों के पक्ष में बुधवार को दो महिलाओं सहित तीन और लोग सामने आए। घटना के समय बस में सफर कर रही एमफिल की छात्रा सोनिया मित्तल ने कहा कि सीट को लेकर विवाद था, छेड़खानी नहीं हुई। वहीं, महिला विसनी और विक्रम ने भी लड़कों को बेकसूर बताया।

डीसी ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
मंगलवार को सामने आए लड़कियों के सिटी पार्क वाले दूसरे वीडियो की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीसी शेखर विद्यार्थी ने एसपी शशांक आनंद से इस मामले में पूरी रिपोर्ट मांगी है। मामला फंसने पर अब पुलिस और प्रशासन भी बारीकी से जांच कर रहा है। डीसी शेखर विद्यार्थी का कहना है कि पुलिस से दूसरी वीडियो की पूरी जांच रिपोर्ट मांगी है।

एक और वीडियो आया सामने
इस घटनाक्रम के बीच बुधवार को लड़की पक्ष की ओर से एक और वीडियो जारी कर लड़कों को बेगुनाह बताने वालों पर सवाल उठाए गए। वीडियो में लड़कों को उनके परिजन थप्पड़ मार रहे हैं और उनसे माफी मांगने को कह रहे हैं। इस प्रकरण में यह तीसरा वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed