फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brave Sister Molestion Case, Accused Released

तीनों 'मनचले' रिहा, समर्थन में उतरीं महिलाएं

Wed, 03 Dec 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 03 Dec 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
Brave Sister Molestion Case, Accused Released

चलती बस में तीन युवकों की धुनाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ तो जहां लड़की के गांव की ही कुछ महिलाएं लड़कों के समर्थन में कोर्ट पहुंच गई हैं, वहीं बहादुर बहनों का एक और वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन


इस वीडियो में भी आरती और पूजा एक युवक की धुनाई कर रही हैं। वीडियो रोहतक बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी पार्क का है और यह डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है। थाना खुर्द गांव निवासी पूजा और आरती का कहना है कि वीडियो किसने बनाया वे नहीं जानतीं। लेकिन इस वीडियो में वे ही हैं।
विज्ञापन


युवक ने पहले उनके साथ छेड़खानी की थी, इसलिए उन्होंने उसे सबक सिखाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कई वीडियो और भी सामने आ सकते हैं। बीसीए फाइनल ईयर की दोनों छात्राएं मंगलवार को रोहतक के राजकीय महिला महाविद्यालय में परीक्षा देने भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रिहा, लड़कियों पर फंसाने के आरोप

Brave Sister Molestion Case, Accused Released

उधर, रविवार देर रात जेल भेजे गए आरोपियों को जमानत मिल गई। एडवोकेट प्रदीप मलिक ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में जमानत की एप्लीकेशन लगाई गई थी, जिसके बाद कुलदीप, दीपक व मोहित को जमानत मिल गई और उन्हें रिहा कर दिया गया।

कुलदीप के ताऊ रामचंद्र का कहना है कि लड़कों को झूठा फंसाया गया है। लड़कियों ने खुद ही वीडियो बनवाया है।वहीं,  हिसार में जींस व टॉप पर प्रतिबंध लगाने की हिमायती हिंदू महासभा ने इन बेटियों को सम्मानित किया।

आरोपी युवक गांव आसन निवासी कुलदीप, दीपक और मोहित के पक्ष में 5 महिलाएं मंगलवार को कोर्ट पहुंच गई और उन्होंने लड़कों के समर्थन में गवाही दी।

महिलाओं ने मीडिया के सामने दावा किया कि वे बस में सवार थीं और सारा झगड़ा सीट को लेकर हुआ। उन्होंने आरोपी युवकों के वकील को एफिडेविट भी दिया।

महिलाएं बोलीं, सीट को लेकर सारा हंगामा

Brave Sister Molestion Case, Accused Released

आरोपियों के वकील संदीप राठी ने बताया कि बस में सवार गांव गढ़ी सिसाना की बिमला देवी पत्नी ईश्वर ने एफिडेविट में कहा है कि उसने लड़कों से टिकट मंगवाई थी। तीन नंबर सीट दी गई। जबकि आठ नंबर सीट पर एक बीमार महिला को बैठाना था। इसी सीट पर दोनों लड़कियां बैठी हुई थीं।

बिमला के मुताबिक लड़कों ने लड़कियों से बीमार महिला को सीट देने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि लड़कियों ने गाली गलौच शुरू कर दी। बिमला ने बताया कि इस पर उसने लड़कों को आगे खड़े रहने के लिए कह दिया। जैसे ही युवक ने पीठ घुमाई, लड़कियों ने हमला कर दिया।

इसके बाद उसने लड़कों से रास्ते में उतरकर दूसरे साधन से जाने को कहा तो वे पाकस्मा मोड़ पर बस धीरे होने पर उतर गए। लड़कियों के गांव थाना खुर्द की ही बिमला पत्नी जयसिंह, बिमला पत्नी जितेंद्र और शमा कौर पत्नी बलजीत ने भी एफिडेविट में यही बताया है।

इधर, गांव थाना खुर्द की ही संतोष पत्नी हरीराम ने एफिडेविट के जरिए लड़कियों पर कई आरोप लगाए हैं। वकील राठी ने बताया कि बुधवार को भी बस में सवार कुछ अन्य लोगों को बुलाया जाएगा। ताकि मामला साफ हो सके।

परीक्षा देने पहुंची छात्राओं को प्राचार्या ने दी बधाई

Brave Sister Molestion Case, Accused Released

थाना खुर्द की पूजा व आरती मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, रोहतक में परीक्षा देने पहुंची तो प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी बेनीवाल दलाल ने उन्हें बधाई दी।

छात्राएं शांतिपूर्वक परीक्षा दे सकें, इसके लिए कॉलेज में अनुशासन समिति बनाई गई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पुलिस को भी छात्राओं के आने के बारे में सूचना दी गई थी।

जब तक छात्राएं वहां रही, तब तक कॉलेज परिसर में पीसीआर खड़ी रही। प्राचार्या डॉ. दलाल ने बताया कि उन्होंने छात्राओं से पेपर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि पेपर ठीक हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed