फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brave lady of haryana, refuse to accept help for dhaba renovation

विधवा महिला बोली, नहीं चाहिए कोई मदद, खुद खड़ा करुंगी ढाबा

Sat, 27 Feb 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 27 Feb 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
brave lady of haryana, refuse to accept help for dhaba renovation

उपद्रवियों ने विधवा महिला का ढाबा जला दिया। हिम्मत देखिए, लोगों की मदद लेने से इंकार कर दिया और कहती है कि अपना ढाबा खुद खड़ा करुंगी।

विज्ञापन


वाकई विधवा महिला की हिम्मत और मानवता की हर किसी को दाद देनी होगी। उसमें आज भी इतनी हिम्मत है कि वह किसी से मदद नहीं लेना चाहती है और खुद मेहनत करके ढ़ाबा शुरू कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, गांधी कैंप की गली नंबर दो में रहने वाली विधवा महिला चंचल का ढ़ाबा रेलवे फाटक के पास है। उसके पति सुनील कुमार ने उसे शुरू किया था, लेकिन डेढ़ साल पहले ही उनकी मौत हो गई और उसी समय से चंचल उस ढाबे को संभाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में उपद्रव की ऐसी आग भड़की कि ढ़ाबे को आग लगा दी गई। चंचल की दो बेटियां है और दोनों पढ़ रही है। परिवार चलाने का एकमात्र जरिया ढ़ाबा भी जल जाने के बावजूद चंचल ने हिम्मत नहीं हारी है।

लोग मदद के लिए रुपये देने पहुंचे, लेने से किया इंकार

brave lady of haryana, refuse to accept help for dhaba renovation

इस बात का पता चलता ही शुक्रवार को जन सेवा संस्थान के विनोद गुप्ता व विनोद निझावन उसकी मदद करने के लिए ढाबे पर पहुंचे। वह चंचल को रुपये देकर मदद करना चाहते थे, लेकिन उसने रुपये लेने से इंकार कर दिया।

चंचल की इस हिम्मत को देखकर हर कोई दाद देने लगा, क्योंकि वह अपनी मेहनत से दोबारा ढाबा शुरू करना चाहती है। इसपर विनोद गुप्ता व विनोद निझावन ने उसको कहा कि बेटियों की शादी के समय वह कन्यादान के तौर पर उसकी मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed