फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brain tumer surgery in 40 thousand

ब्रेन ट्यूमर: 4 लाख की सर्जरी अब केवल 40 हजार में

Sat, 16 May 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 May 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
brain tumer surgery in 40 thousand

ब्रेन टयूमर से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर। अभी तक प्राइवेट अस्पताल जांच के नाम पर मरीज के पूरे सिर की सर्जरी कर तीन से चार लाख की बिल मरीज को थमा देते थे, लेकिन अब इस दिशा में नई सस्ती तकनीक आ गई है।

विज्ञापन


इस तकनीक में मरीज को सिर्फ 40 हजार से 50 हजार की बीच अपनी बीमारी के बारे में पता चल सकता है। इसे ब्रेन की की-होल सर्जरी का नाम दिया गया है।

इसके बारे में सीएमई के दौरान जानकारी देते हुए न्यूरोसर्जन डॉ. दीपक त्यागी ने बताया कि इसमें मरीज को मात्र दो घंटे का ही दर्द सहना पड़ता है। और मरीज के सिर पर दूसरी सर्जरी के मुकाबले में एक ही स्टिच लगता है। यानी मरीज सर्जरी के बाद 24 घंटे के भीतर घर जा सकता है।
विज्ञापन


इस तकनीक को स्टिरियोटैक्टिक ब्रेन ट्यूमर बायोप्सी प्रोसीजर कहा जाता है। जिसमें मरीज के सिर की हड्डी को काटने की जरूरत नहीं पड़ती और न ही 17-18 स्टिचिस लगाने की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तकनीक में सीटी स्कैन की मदद से एक की-होल कर एक सुई द्वारा सिर के अंदर प्रभावित हिस्से से टिश्यू लिया जाता है। जिसे बाद से पैथोलॉजी द्वारा कैंसर की जांच की जा सकती है।


इसमें मरीज के सिर पर मात्र एक टांका लगता है और दर्द भी मात्र दो घंटे तक की रहता है और मरीज के ब्रेन ट्यूमर की जांच भी आसानी भी हो जाती है।

सीएमई में तीन विषयों पर जानकारी दी गई जिसमें डॉ. त्यागी ने स्टिरियोटैक्टिक ब्रेन ट्यूमर बॉयोप्सी सर्जरी, डॉ. कुलवंत सिंह ने रेसिस्टेंट हाइपरटेंशन व किडनी के बारे में व डॉ. आशीष गर्ग ने सेप्सिस मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी। सीएमई में करीब 100 मोहाली से डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed