{"_id":"58b924d24f1c1b7f598313b1","slug":"boy-killed-in-road-accident-while-returning-from-delhi-after-protest-for-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलनः दिल्ली से लौटते समय एक युवक की मौत, ऐसे हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलनः दिल्ली से लौटते समय एक युवक की मौत, ऐसे हुआ था हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण के आंदोलन कर रहे जाटों ने दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। वहां से लौटते समय एक युवक की हादसे में मौत हो गई। घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ की है। एक जाट आंदोलनकारी की दिल्ली-रोहतक रोड पर ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में प्रदर्शन के बाद वापिस अपने घर लौट रहे जाट आंदोलनकारियों के ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि जैसे ही आंदोलनकारियों का ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर एचएसआईआईडीसी के नजदीक पहुंचा तो अचानक सामने गाय आ गई। इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और उसमें बैठा एक युवक विजय निवासी सुनारिया गांव जिला रोहतक गिर गया।
बताया गया है कि वह ट्रैक्टर के पिछले हिस्से पर बैठा हुआ था। इसके बाद लोग उसे लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचे, लेकिन इसमें काफी देर हो चुकी थी। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है। मृतक अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर एसएचओ विष्णु प्रसाद व सेक्टर-6 चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू की।
विज्ञापन
बताया गया है कि जैसे ही वह ट्रैक्टर से नीचे गिरा, उसका मुंह सड़क पर जा लगा और शरीर के अंदरूनी हिस्से पर गंभीर चोटें आई हैं। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। इससे पहले कुछ नहीं कहा जा सकता।