{"_id":"58a3036b4f1c1b4f54d856f6","slug":"boy-jumped-in-canal-and-committed-suicide-due-to-wife-at-muktsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने इतना किया परेशान नहर में कूदकर दे दी जान, 4 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने इतना किया परेशान नहर में कूदकर दे दी जान, 4 के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Tue, 14 Feb 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
नहर में कूदा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने युवक को इतना परेशान किया कि उसने नहर में कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। घरेलू कलह की वजह से पत्नी से परेशान होकर पति ने सरहिंद नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। थाना बरीवाला पुलिस ने पत्नी, साले समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव बाजा मराड़ निवासी मृतक स्वर्ण सिंह के भाई सेवक सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी करीब तीन साल पहले गांव वट्टू की कॉलोनी निवासी गुरविंदर कौर के साथ हुई थी। गुरविंदर कौर पहले भी शादीशुदा थी, जिसका तलाक हुआ था। उनको दो साल पहले एक बेटा हुआ था। करीब एक साल से उसके भाई का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था।
इसके लिए बहुत बार बैठकर सुलह भी करवाई गई। मगर उसकी पत्नी हर बार झगड़ती रहती और बार-बार रूठकर मायके चली जाती। बीते दिनों भी वह मायके गई हुई थी। सेवक सिंह के अनुसार उसका भाई स्वर्ण सिंह उसे लेने के लिए गया था। वहां पर गुरविंदर कौर के साथ उसका भाई गग्गू और दो अज्ञात लोग मौजूद थे। जिनके साथ उसके भाई का झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
इस बात से परेशान होकर उसके भाई ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव सरहिंद नहर से गांव कोटली संघर के पास से मिला है। थाना बरीवाला के सब इंस्पेक्टर बशीर सिंह ने बताया कि उनकी ओर से सेवक सिंह के बयान पर गुरविंदर कौर, उसके भाई गग्गू और दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश अभी जारी है।