फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boxer Amit Panghal Went to Germany to learn New Boxing Techniques

अब 52 किलो भार वर्ग में खेलेंगे अमित पंघाल, खेल की तकनीक व स्टैमिना सुधारने जर्मनी पहुंचे बॉक्सर

Mon, 04 Mar 2019 04:42 PM IST
खुशबू गोयल हरीश पौड़िया/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
हरीश पौड़िया/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 Mar 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Boxer Amit Panghal Went to Germany to learn New Boxing Techniques
Amit Panghal
दुनिया भर में 49 किलो भारवर्ग की बॉक्सिंग में धूम मचाने के बाद अब रोहतक के मायना गांव के बॉक्सर अमित पंघाल 52 किलो भारवर्ग में परचम लहराने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में वे 13 सदस्यीय भारतीय टीम के साथ जर्मनी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए रविवार को रवाना हुए। यहां वे तीन मार्च से नौ मार्च तक रहकर विदेशी बॉक्सरों के साथ अभ्यास कर अपने खेल की तकनीक, स्पीड और स्टैमिना को सुधारने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय बॉक्सिंग संघ ने आने वाली एशियन चैंपियनशिप व पुरुष वर्ग की वर्ल्ड चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए देश के हर भारवर्ग से एक-एक बॉक्सर को जर्मनी भेजा है। वहां पर भारतीय टीम अन्य देशों की बॉक्सिंग टीम के साथ अभ्यास करेगी। जिससे भारतीय बॉक्सरों को विदेशी बॉक्सरों के खेल को समझने में आसानी होगी। बॉक्सर अमिल पंघाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में वे 52 किलो भारवर्ग के लिए तैयारियां करेंगे।
विज्ञापन


विदेशी के साथ-साथ स्वदेशी बॉक्सरों से मिलेगी कड़ी टक्कर
बॉक्सिंग विशेषज्ञों का मानना है कि 49 किलो भारवर्ग से 52 किलो भारवर्ग में अपना भाग्य आजमाने वाले बॉक्सर अमित पंघाल को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इनमें भार वर्ग में बदलाव के अलावा, स्टेमिना, तकनीक, पावर मुख्य रहेंगी। इसके साथ-साथ अमित को 52 किलो भार वर्ग में चैंपियन बनने के लिए देश व विदेश के 49 व 52 किलो भार वर्ग के सभी बॉक्सरों को पीछे छोड़ना होगा। इस भार वर्ग में अमित को गौरव सोलंकी, कवींद्र बिष्ट, सचिन जैसे बॉक्सरों से भी चुनौती का समाना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed