{"_id":"6a9dc9d481327b34e6078ad0","slug":"bouncers-of-questions-on-the-fosvake-pitch-kataria-says-he-knew-they-would-come-which-is-why-he-brought-the-team-along-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1116359-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फॉसवेक की पिच पर सवालों के बाउंसर, कटारिया बोले- पता था होंगे, इसलिए टीम साथ लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फॉसवेक की पिच पर सवालों के बाउंसर, कटारिया बोले- पता था होंगे, इसलिए टीम साथ लाए
विज्ञापन
चंडीगढ़। रविवार को सेक्टर-35 स्थित आईएमए में फॉसवेक की कार्यकारिणी की बैठक में शहर की समस्याओं की लंबी फेहरिस्त प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के सामने रखी गई। कटारिया भी इस बार अकेले नहीं पहुंचे। उनके साथ गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, डीसी निशांत कुमार यादव, एसएसपी कंवरदीप कौर और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. डी. कार्तिकेय मौजूद रहे। मंच संचालन प्रदीप चोपड़ा ने किया। कटारिया ने कहा कि हर समस्या को सुनकर उसके समाधान की कोशिश की जाएगी। छोटा से छोटा मुद्दा भी हल करने का प्रयास होगा। उन्होंने लोगों से कहा, ‘आप हमारी गलतियां निकालते हो, मदद भी करो।’
कटारिया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह डेढ़ घंटे से लोगों के बीच हैं। अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए बोले, ‘हमें पता था कि हम पर हमले होंगे, इसलिए इनको साथ लेकर आए हैं।’ उन्होंने कहा कि लोगों से बातचीत और फीडबैक से ही समस्याओं को समझने और समाधान की कोशिश की है। ‘समस्या का समाधान करना हमारी ड्यूटी है, हम आप पर एहसान नहीं कर रहे।’
हाउसिंग बोर्ड पर बोले- प्रतिष्ठा को काफी नुकसान हुआ
कटारिया ने कहा कि जहां भी जाते हैं, वहां करीब पांच लोग हाउसिंग बोर्ड की समस्या लेकर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि ‘हाउसिंग बोर्ड ने परेशान करो और लूटने का धंधा’ से विभाग की प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचाया है। अब मजबूत अधिकारी को लगाया गया है। कर्मचारी सरकारी हैं, इसलिए उन्हें निकाल भी नहीं सकते। कुछ समस्याएं दिल्ली से हल होनी हैं और चार बैठकें रद्द हो चुकी हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि किराएदार मालिक बन जाएं तो झंझट खत्म हो जाए। किराए पर 25 गुना पेनल्टी लगाने का जिक्र करते हुए कहा कि जिसका घर जाता है, उसकी पीड़ा सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन
24 घंटे पानी ने कराई हंसी, दो घंटे प्रेशर से मिले पानी
नगर निगम पर कटारिया ने कहा कि उसकी समस्या आसानी से पकड़ में नहीं आ रही। ठेकेदार पैसे कमाने की सोचता है, ‘यह कड़वी बात है।’ उन्होंने कहा कि गृहमंत्री से दो बार मिल चुके हैं और समस्या का हल निकलेगा। फ्लाईओवर का काम कोर्ट के आदेश के कारण रुका है, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। पानी पर कहा कि ‘24 घंटे पानी की आपूर्ति ने हमारी हंसी कराई है।’ लोगों को कम से कम दो घंटे प्रेशर से पानी मिले और परेशानी न हो, यही जरूरी है।
सरे बाजार गोली मारकर निकल जाना दुखद
कानून व्यवस्था पर कटारिया ने कहा कि सरे बाजार गोली मारकर कोई चला जाए, यह दुखद है। छोटा शहर होने के बावजूद कोई भी कुछ करके निकल जाए, यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब से यहां लॉ एंड ऑर्डर अच्छा है। अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए बोले, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे साथ अच्छी टीम है। काम ये अधिकारी कर रहे हैं और श्रेय मुझे मिल रहा है।’
फॉसवेक ने रखी शहर की पूरी समस्याएं
फॉसवेक चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने हाउसिंग बोर्ड के नोटिस, पिछले कमरे और बालकनी को अलाऊ करने की नीति, प्रशासक को पूरी पावर देने, पार्किंग फीस को एंट्री टैक्स बताए जाने, निजी बिजली के बढ़े रेट, दो महीने में बिल भेजने, कानून व्यवस्था, स्ट्रे डॉग, पानी, फुटपाथ से रेहड़ी-फड़ी हटाने और जलभराव की समस्या उठाई।
जेएस गोगिया ने ट्रैफिक, मेट्रो न मिलने और संस्थाओं के कारण काम डिरेल होने का मुद्दा उठाया। शिक्षा संस्थानों के समय में बदलाव की मांग की। केएल अग्रवाल ने तीन साल से खराब सड़कों, हादसों, जलभराव, सफाई, नेबर पार्क की वार्षिक मेंटेनेंस और कम्युनिटी सेंटर बुकिंग में पार्षद के साइन की अनिवार्यता पर सवाल उठाए।
जानिए...अधिकारियों ने क्या कहा...
रजिस्ट्री के एक सप्ताह में म्यूटेशन
प्रॉपर्टी ट्रांसफर में रजिस्ट्री के एक सप्ताह के अंदर अपने आप म्यूटेशन होगा। शेयर वाइज रजिस्ट्री पर गृह मंत्रालय से तीन राउंड की बात हो चुकी है। पुनर्वास योजना के तहत 45 हजार अलॉटियों को मालिकाना हक के लिए एमएचए भेजा जा चुका है। रेहड़ी-फड़ी और भिखारियों की समस्या के समाधान पर काम चल रहा है। - निशांत कुमार यादव, डीसी
पुराने अपराधियों का डिजिटल डाटा तैयार
पेरिफेरी में मोबाइल और गोल्ड चेन स्नैचिंग की शिकायतें आती हैं। पुराने अपराधी जेल से छूटने के बाद दोबारा वारदात करते हैं। उनका डिजिटल डाटा तैयार कर बीट अफसरों को भेजा जाता है। इससे स्नैचिंग में कमी आई है। लॉ एंड ऑर्डर के लिए 2 हजार और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ड्रग पैडलरों के सोर्स तक सात लेवल पर जांच हो रही है। आठ बड़े ड्रग पैडलरों को जेल भेजा गया है। - कंवरदीप कौर, एसएसपी
दिसंबर तक बन जाएंगी सभी सड़कें
अब तक 300 किलोमीटर सड़क बन चुकी है, 600 किलोमीटर और बननी है। अप्रैल से जून तक युद्ध के कारण बिटुमेन नहीं मिलने से काम प्रभावित हुआ। दिसंबर तक सभी सड़कें बनाने का लक्ष्य है। सीवर, लाइट और सड़क की समस्याओं के लिए निगम-प्रशासन की 20 संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। पार्किंग के लिए बड़ी प्लानिंग जरूरी है। - अमित कुमार, आयुक्त, नगर निगम
500 मीटर में मिलेगी बस
हर बुधवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बैठक होती है, लोग बिना समय लिए आ सकते हैं। डेढ़ महीने में 19 बॉर्डर पोस्ट बनेंगे। स्ट्रीट वेंडरों के वेडिंग जोन में सुविधाएं बढ़ेंगी। डॉग बाइट पर 20 हजार रुपये के इंजेक्शन की मांग करने वाले की जानकारी देने को कहा। नई बस में पांच कैमरे और पैनिक बटन हैं। रूटों की स्टडी चल रही है, आने वाले समय में 500 मीटर के भीतर बस उपलब्ध कराने की योजना है। -मनदीप सिंह बराड़, गृह सचिव