{"_id":"6ae8eccc134ef2e62e0e02a1","slug":"both-hematology-machines-at-gmsh-16-are-out-of-order-testing-is-affected-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1166328-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जीएमएसएच-16 में हेमेटोलॉजी की दोनों मशीनें खराब, जांच प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जीएमएसएच-16 में हेमेटोलॉजी की दोनों मशीनें खराब, जांच प्रभावित
विज्ञापन
इमरजेंसी और ओपीडी के मरीजों के सैंपल सेक्टर-22 सिविल अस्पताल भेजे, रिपोर्ट मिलने में हुई देरी
सोमवार सुबह इंजीनियर बुलाकर मशीनें ठीक कराईं, जांच दोबारा शुरू
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में हेमेटोलॉजी की दोनों मशीनें रविवार को खराब हो गईं। इसके चलते रविवार को इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की खून संबंधी जांच प्रभावित हुई। मशीनें बंद रहने का असर सोमवार सुबह ओपीडी में आने वाले मरीजों पर भी पड़ा। जांच के लिए मरीजों के सैंपल सेक्टर-22 स्थित सिविल अस्पताल भेजने पड़े, जिससे रिपोर्ट मिलने में देरी हुई और मरीजों को इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने सोमवार सुबह इंजीनियर बुलाकर दोनों मशीनें ठीक करवाईं। इसके बाद अस्पताल में ही जांच का काम दोबारा शुरू हो गया और मरीजों को राहत मिली। जीएमएसएच-16 में हेमेटोलॉजी की एक मशीन इमरजेंसी में लगी है, जबकि दूसरी पुराने डायरेक्टर ऑफिस में तैयार की गई नई लैब में स्थापित है। दोनों मशीनें खराब होने से अस्पताल में खून की जांच की व्यवस्था प्रभावित हुई थी।