फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Both accused went to jail in case of GMCH-32 security guard death

जीएमसीएच-32 के सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में दोनों आरोपी जेल गए

Wed, 15 Jul 2020 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Both accused went to jail in case of GMCH-32 security guard death
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में पिटाई के बाद सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने राम दरबार फेज-1 निवासी राहुल और नवीन उर्फ बंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी 147, 149, 308 और 304/1 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

बता दें कि बीती रविवार देर रात रामदरबार में झगड़े के बाद घायल युवक को लेकर कुछ युवक जीएमसीएच-32 पहुंचे थे। इस दौरान इमरजेंसी में युवकों की काफी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड कमलदीप और दर्शन सिंह ने युवकों को बाहर जाने को कहा लेकिन युवक नहीं माने और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। यह देख सिक्योरिटी गार्ड श्याम सुंदर ने सभी युवकों को इमरजेंसी से बाहर भेजना चाहा। आरोप के मुताबिक, गुस्साए आरोपियों ने श्याम सुंदर पर हमला बोल दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे श्याम सुंदर बुरी तरह घायल हो गए और उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि कमलदीप के सिर पर चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed