फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border Security Force shot down drone in village Chain Kalan in Amritsar sector

Amritsar: पाकिस्तान से आए ड्रोन को बीएसएफ ने फायरिंग कर गिराया, खेतों से बरामद

Mon, 04 Dec 2023 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:33 AM IST
सार

पाकिस्तान से इस ड्रोन की आवाज सुनकर जवानों ने फायर किए। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। खेतों से एक छोटा ड्रोन बरामद किया गया। यह ड्रोन क्वाडकाप्टर डीजेआई माविक 3 क्लासिक चीन निर्मित है। बल द्वारा अभी तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
Border Security Force shot down drone in village Chain Kalan in Amritsar sector
खेतों से बरामद ड्रोन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोमवार तड़के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे गांव चन्न कलां के पास पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। जवानों ने उक्त गांव के बाहर स्थित एक खेत से चीन में निर्मित क्वाडकॉप्टर-डीजेआई माविक-3 बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की एक टुकड़ी रविवार देर रात सीमांत गांव चन्न कलां इलाके में रूटीन गश्त कर रही थी। इसी दौरान तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर जवानों ने पाकिस्तान से ड्रोन की आने की आवाज सुनी। इसके बाद जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की।
विज्ञापन


कुछ ही मिनट बाद ही ड्रोन की आवाज आना बंद हो गई तो बीएसएफ की टुकड़ी ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। सर्च के दौरान सुबह करीब 4:15 बजे गांव से सटे एक खेत से एक छोटा ड्रोन मिला। बीएसएफ अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद ड्रोन स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed