फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   booth Capturing at Moga in Punjab panchayat election

पंजाब पंचायत चुनावः मोगा में नकाबपोशों ने किया पोलिंग बूथ पर कब्जा, चुनाव हुआ रद्द

Wed, 19 Sep 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Updated Wed, 19 Sep 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
booth Capturing at Moga in Punjab panchayat election
बूथ कब्जाने के बाद मौका का जायजा लेते अधिकारी

मोगा में जिला परिषद एवं ब्लाक समिति के लिए वोटों दौरान ब्लाक बाघापुराना के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल, नवा रोडे में तकरीबन 11:30 बजे लगभग 20 नकाबपोशों ने बूथ पर कब्जा कर लिया। ब्लाक निहाल सिंह वाला के गांव माछीके में बूथ पर कब्जे करने की कोशिश से दो गुटों में पत्थरबाजी और वाहनों में तोड़फोड़ की वारदात हुई। गांव डेमरू खुर्द, गांव थराज और अन्य स्थानों पर पुलिस ने बूथों पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम कर दी।  

विज्ञापन


ब्लाक बाघापुराना के गांव ठट्ठी भाई ओर ब्लाक कोट ईसेखां अधीन गांव लोंगीविंड में भी वोटे डालने के मामले को लेकर अकाली ओर कांग्रेस वर्कर उलझ पड़े पर पुलिस ने मामला जल्दी ही सुलझा लिया। चुनाव अधिकारी कम-एसडीएम बाघापुराना अमरबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी प्राइमरी स्कूल, नवा रोडे में नकाबपोश बदमाशों की ओर से बूथ पर कब्जा करने की घटना बाद चुनाव रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


गांव माछीके में बूथ पर कब्जे की कोशिश, हमले में एक घायल
ब्लाक निहाल सिंह वाला के गांव माछीके में स्थिति उस समय तनाव पूर्ण बन गई, जब कांग्रेस प्रत्याशी के 60 -70 समर्थकों ने स्कूल में बूथों पर कब्जे की कोशिश की तो बागी कांग्रेस आजाद उम्मीदवार परमजीत सिंह नंगल के समर्थकों और ब्लाक समिति जोन से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे दर्शन सिंह के समर्थकों में टकराव हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बूथों पर कथित कब्जा करने आए बदमाशों ने किरच से हमला करके जोत सिंह नामक नौजवान को घायल कर दिया। इस मौके दोनों गुटों में पत्थरबाजी ओर गाड़ियों की तोड़ -फोड़ भी हुई। इस मौके निहाल सिंह वाला डीएसपी सुबेग सिंह और नायब तहसीलदार जगजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में भारी पुलिस ने स्थिति को काबू किया। 

ब्लाक कोट ईसेखां अधीन किशनपुरा कलां में बागी कांग्रेसी उम्मीदवार की लाल परी के सरूर से झगड़े बाद दो समुदायों में तनाव बन गया। दलित समाज के लोगों राष्ट्रीय मार्ग पर धरना लगा दिया। इस मौके पुलिस की ओर से कार्रवाई के भरोसे पर उम्मीदवार की मां के भावुक शब्दों बाद धरना खत्म हुआ। 

 दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मौत

booth Capturing at Moga in Punjab panchayat election
सांकेतिक तस्वीर

फतेहगढ़ साहिब के गांव चनारथल कलां में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव दौरान एक व्यक्ति की वोट डालने बाद मौत हो गई। जानकारी देते मृतक के भतीजे सोनू व दोस्त जतिंदर सिंह ने बताया कि आज जैसे ही गांव चनारथल कलां के बूथ नंबर 44 पर गांववासी राज कुमार (44) पुत्र मनोहर लाल सुबह करीब 11 अपनी वोट डालकर आया तो घर आते ही उसकी छाती में तेज दर्द होने लगा और उसने घर जाकर अपने परिवार को इसकी जानकारी दी।

 उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां ईसीजी करते समय राज कुमार चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया और अस्पताल के डाक्टर ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब रेफर कर दिया और सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही राज कुमार ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed