{"_id":"666941fa0bebf2cae901adbb","slug":"bomb-threat-to-sector-32-hospital-and-chandigarh-airport-by-e-mail-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सेक्टर-32 के मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट-एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: सेक्टर-32 के मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट-एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली करवाया
Wed, 12 Jun 2024 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:56 PM IST
सार
चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में सरकार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। इसी के अंदर मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट है। पुलिस ने धमकी मिलने के बाद इलाके को खाली करवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच के बाद बाहर आती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल रिसर्च अस्पताल सेक्टर-32 के मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल के जरिए धमकी दी गई है।
धमकी मिलते ही अस्पताल के प्रशासनिक व सिक्योरिटी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम स्क्वायड, क्राइम ब्रांच सहित अन्य कई जांच टीमें अस्पताल में पहुंच गई है।
इंस्टीट्यूट में करीब 15 मरीज और अन्य स्टाफ था लेकिन धमकी आने के बाद पूरे संस्थान को खाली करवा दिया गया है। इंस्टीट्यूट में भर्ती मरीजों को सेक्टर 48 के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल सहित पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
वहीं मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि पूरे इंस्टीट्यूट की तलाशी ले ली गई है लेकिन यहां कुछ भी संदिग्ध बम जैसा नहीं मिला है। हालांकि अब बम स्कवाड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। धमकी भरी ईमेल कहां से आई थी, इसकी जांच अभी की जा रही है।
डीएसपी दलबीर सिंह ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान कुछ नहीं मिला है। मामले में अभी जांच की जा रही है और जिसके द्वारा भी यह ईमेल भेजा घया था, उसके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा पहले से ज्यादा पुख्ता कर दी गई है। वहां भी विभिन्न जांच टीमों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
कई बार भेजी गई तीन लाइन की मेल
पुलिस के अनुसार, भेेजी गई मेल में लिखा गया है कि अस्पताल में बम रखा गया है। जल्द ही धमाका होगा और तुम सब मारे जाओगे। पुलिस का कहना है कि पौने दस बजे से लेकर सवा दस बजे तक बार बार मेल भेजा गया है। वहीं मेल में चंडीगढ़ के साथ दिल्ली और दक्षिण भारत के भी कई मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को उड़ाने की धमकी दी गई है।