फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bomb threat in Hotel The Lalit and Hyatt, security increased, nothing found

Chandigarh News: होटल द ललित और हयात में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई, कुछ भी नहीं मिला

Fri, 06 Dec 2024 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bomb threat in Hotel The Lalit and Hyatt, security increased, nothing found
मनीमाजरा। चंडीगढ़ के दो बड़े होटलों में बम है। वीरवार दोपहर एक बजे से पहले होटल को खाली करवाने और बम से उड़ाने की ई-मेल से मिली धमकी के बाद होटल प्रबंधकों में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह आई ई-मेल को देखकर होटल स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने आईटी पार्क स्थित होटल द ललित और औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल हयात पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने सुबह 11 बजे तक होटल में चप्पे-चप्पे की छानबीन की।
विज्ञापन

आईटी पार्क स्थित होटल ललित में चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की डॉग स्क्वॉड और अन्य टीमें होटल के अंदर की बारीकी से जांच-पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने होटल में ठहरे यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा। होटल के सिक्योरिटी ऑफिसर सितारे लाल ने बताया कि द ललित के ड्यूटी मैनेजर को ईमेल आई थीकि ललित होटल में बम है। इसे एक बजे से पहले खाली करवा दो। इसके बाद ललित होटल ग्रुप की ओर से अपने अलग-अलग शहरों में स्थित होटलों की सुरक्षा के लिए पुलिस को सूचित किया गया। चंडीगढ़ पुलिस को आईटी पार्क में स्थित होटल के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी और ललित होटल के आसपास आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, पुलिस की एक टीम मौके पर तैनात कर दी गई है। हालांकि, पुलिस को कुछ नहीं मिला। आईटी पार्क थाना प्रभारी जुलदान सिंह ने बताया कि होटल को ई-मेल आने के बाद पुलिस की टीम ने पूरे होटल की जांच की। होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ई-मेल की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ई-मेल भेजने वाले की कर रही जांच
होटल में पुलिस बल की मौजूदगी और जांच-पड़ताल से कुछ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार दिल्ली स्थित ललित होटल को भेजे ई-मेल में धमकी मिली थी होटल को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद ललित होटल ग्रुप ने अपने अलग-अलग शहरों में स्थित होटल की सुरक्षा के लिए पुलिस को सूचना दी। वहीं, ई-मेल भेजने वाले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। ई-मेल किसने और कहां से भेजी है, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित में दो शादी समारोह की थी बुकिंग
वीरवार सुबह होटल में बम होने की धमकी की ईमेल के बाद प्रबंधकों के हाथ-पांव फूल गए क्योंकि होटल में दो शादी समारोह की बुकिंग थी। एक वीरवार दिन में आयोजन था और दूसरा शादी वीरवार-शुक्रवार की रात होनी थी। शादी समारोह के लिए ललित होटल के बाहर परिसर में टेंट लगाकर भव्य सजावट की गई थी। प्रबंधकों के साथ पुलिस ने होटल के अंदर और बाहर परिसर में लगे टेंट में कोने-कोने की जांच की। हालांकि, पुलिस ने मेहमानों को कोई परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा। उनके समारोह में कोई अड़चन नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed