{"_id":"58ea5cfe4f1c1b081a5b7a29","slug":"bomb-found-during-soil-removed-from-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से निकाली गई मिट्टी से मिला जिंदा बम, इलाके में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर से निकाली गई मिट्टी से मिला जिंदा बम, इलाके में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Mon, 10 Apr 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
नहर से निकाली गई मिट्टी से मिला जिंदा बम
- फोटो : अमर उजाला
पाक सीमा के नजदीक गांव बारेके की दाना मंडी में रविवार को बम (रॉकेट लांचर) मिलने से अफरा-तफरी मच गई। दाना मंडी सरहद से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर है। सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और बम के चारों तरफ मिट्टी और रेत के बैग लगवाया, ताकि लोगों को नुकसान न पहुंचे।
मंडी में गेहूं खरीद शुरू होने से मजदूरों और किसानों की आवाजाही है। लोगों ने बताया कि मंडी के साथ ही नहर की सफाई की जा रही है। वहीं से एक ट्राली मिट्टी भर कर मंडी में डालने के लिए लेकर आए थे उसी में बम नजर आया। बम देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बम को निष्क्रिय करने के लिए बुलाई गई टीम
जिक्रयोग है कि कुछ साल पहले भी इसी तरह गांव बारेके से बिकानेर को जाने वाली नहर की सफाई के दौरान काफी संख्या में तोप व टैंक के बमों के अलावा गोला बारूद मिला था, तब सेना ने दो-तीन ट्रक गोलाबारूद एकत्र किया था। गांव की तरफ से दो नहरें निकलती हैं। अब दूसरी नहर की सफाई की जा रही है।