{"_id":"5e0048a28ebc3e880a639185","slug":"bollywood-actor-satish-kaushik-may-be-haryana-film-promotion-board","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन बनेंगे सतीश कौशिक, कैबिनेट की बैठक में होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन बनेंगे सतीश कौशिक, कैबिनेट की बैठक में होगा फैसला
Mon, 23 Dec 2019 10:26 AM IST
खुशबू गोयल
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Satish Kaushik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने फिल्म पॉलिसी की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। इस बीच फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक को सरकार बड़ा सम्मान देने जा रही है। उन्हें हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड का चेयरमैन लगाया जाएगा। इस बात पर अगली केबिनेट में मोहर लग जाएगी। इसके तहत सरकार कौशिक को चंडीगढ़ में कार्यालय और आवश्यक स्टाफ भी देगी।
हरियाणा में फिल्म पॉलिसी गुड़गांव से लांच होने के बाद हरियाणवी कलाकारों को रुपहले पर्दे पर लांच करने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जनवरी में सीएम मनोहर लाल हरियाणवी कलाकारों और बॉलीवुड के दिग्गजों के बीच मुंबई में पॉलिसी का प्रमोशन करेंगे। सतीश कौशिक की अगुवाई में ही हरियाणा सरकार मुंबई में हरियाणवी कलाकारों के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगी।
इस कड़ी में अंतिम दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। जिसके लिए सीएम मनोहर लाल के मीडिया एडवाइजर मुंबई गए थे। मुंबई में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हरियाणवी कलाकार इसको लेकर उत्साहित भी हैं। जिसमें से कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो अभी फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले मुंबई में फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक के साथ सीएम मनोहर लाल के प्रधान ओएसडी नीरज दफ्तुआर और निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क पीसी मीणा की लंबी बातचीत हो चुकी है। मुंबई में सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने फिल्म पॉलिसी को फिल्मकारों व प्रदेश हित में बनाने को लेकर काफी होमवर्क किया है। फिल्म उद्योग की जरूरतों और इच्छाओं को भी जानने की कोशिश की गई है।
बातचीत के दौरान नीरज दफ्तुआर व अमित आर्य ने फिल्मकारों को आश्वस्त किया है कि उन्हें हरियाणा में दोस्ताना माहौल मिलेगा।

हरियाणा में मिलेगा माहौल
हरियाणा सरकार ने कलाकारों और निर्देशकों को आश्वस्त किया है कि हरियाणा में फिल्मांकन को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। फिल्मों की शूटिंग के लिए अनेक बेहतरीन स्थल मौजूद हैं। हरियाणा में अनेक फिल्मों को फिल्माया जा चुका है। उन्होंने हरियाणा में शूटिंग के मौजूद स्थलों की जानकारी भी फिल्म निर्देशकों को दी है। फिल्म पॉलिसी में हरियाणा के परिवेश पर फिल्में बनाने और यहां की संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष छूट भी दी जा सकती है।
कुरुक्षेत्र में फिल्माए जा सकते हैं ऐतिहासिक दृश्य
हरियाणा में मोरनी हिल्स, फरीदाबाद, करनाल और हिसार में अच्छी लोकेशन हैं। कुरुक्षेत्र में भी कई लोकेशन पर शूटिंग की जा सकती है। कई बॉलीवुड मूवी की शूटिंग इसी वजह से उक्त लोकेशन पर की जा चुकी है। इसमें पुराने गांव की लोकेशन भी मिल जाती है। दूसरी बात कुरुक्षेत्र का अपना ऐतिहासिक महत्व है।