{"_id":"57055fb84f1c1bc76fc81239","slug":"board-of-trade-called-off-in-support-of-jewelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरों के समर्थन में व्यापार मंडल ने किया आज बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरों के समर्थन में व्यापार मंडल ने किया आज बंद का आह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलर्स विरोध
- फोटो : file photo
आभूषण विक्रेताओं की मांग के समर्थन में व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों को वीरवार को अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है। ऐसे में शहर की अधिकतर मार्केट बंद रहने की उम्मीद है। व्यापार मंडल का कहना है कि सिर्फ दवा व्यापारियों को इस बंद में छूट दी गई है।
विज्ञापन
वहीं चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष बलदेव गोयल का कहना है कि वह आभूषण विक्रेताओं की ओर से उठाए गए मुद्दे के साथ हैं, मगर वे व्यापार मंडल की ओर से दी गई बंद की कॉल के साथ नहीं हैं। उनका कहना है कि आभूषण विक्रेताओं ने उन्हें बंद के लिए संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
उधर व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह का दावा है कि वीरवार को शहर की सभी मार्केट्स बंद रहेंगी। उनका कहना है कि आभूषण विक्रेताओं की मांग जायज है। वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे कैलाश जैन ने भी आभूषण विक्रेताओं की मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन