फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Board of School Education Haryana to declared 10th class result today

हरियाणा बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट आज किया जाएगा जारी, इस बार नहीं होगा कोई टॉपर, सभी होंगे पास

Fri, 11 Jun 2021 03:02 AM IST
ajay kumar आदेश चौधरी, भिवानी (हरियाणा)
आदेश चौधरी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 03:02 AM IST
सार

10वीं कक्षा का रिजल्ट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। विद्यार्थी https://bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
Board of School Education Haryana to declared 10th class result today
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड - फोटो : https://bseh.org.in

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शुक्रवार दोपहर ढाई बजे 10वीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। खास बात यह है कि इस बार कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया जाएगा और न ही कोई विद्यार्थी फेल किया जाएगा। परिणाम स्कूलों द्वारा दी गई इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिया जाएगा। वहीं ओपन और प्राइवेट से आवेदन करने वाले बच्चों का परिणाम होल्ड किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड ने परिणाम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शुक्रवार को सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। इसके लिए दिनभर बोर्ड में अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद देर शाम फैसला लिया गया। इस बार 10वीं कक्षा में कुल 318373 बच्चों ने आवेदन किया था। आवेदन करने वाले 11628 बच्चे ऐसे थे, जिनकी कंपार्टमेंट थी। इन सभी को बोर्ड पास करके प्रमोट करेगा।
विज्ञापन


यह रहेगी नंबर देने की प्रक्रिया
इस बार बच्चों को नंबर स्कूलों की इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल में मिले नंबरों के आधार पर दिए जाएंगे। 20 नंबर की इंटरनल असेसमेंट और 20 नंबर का प्रैक्टिकल होगा। इसके अलावा 60 नंबर थ्योरी के माने गए हैं। अगर बच्चे को इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल में पूरे नंबर दे देते हैं तो उसे थ्योरी में भी पूरे ही नंबर मिलेंगे। थ्योरी के नंबर इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल के नंबरों के अनुपात पर ही आधारित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन और प्राइवेट बच्चों का रिजल्ट होल्ड होगा

जिन बच्चों ने ओपन और प्राइवेट से आवेदन किया था, उनके रिजल्ट पर दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही। सूत्रों के अनुसार बोर्ड के आला अधिकारियों ने शाम को मीटिंग में फैसला लिया कि ओपन और प्राइवेट से आवेदन करने वाले बच्चों का रिजल्ट होल्ड किया जाएगा। इसके साथ ही उन बच्चों का रिजल्ट भी होल्ड किया जाएगा, जो प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहे या फिर जिनकी इंटरनल असेसमेंट नहीं मिली। ऐसे लगभग 40 बच्चे प्रदेश में हैं।

शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। विद्यार्थियों को इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल के नंबरों के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। - राजीव प्रसाद, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed