{"_id":"df887bccd86fc033a66a03b0ec968313","slug":"board-exam-will-start-again-5th-and-8th-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा दोबारा शुरू होंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा दोबारा शुरू होंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 19 May 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में फिर से 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू की जाएगी। इससे शिक्षा के गिरते स्तर को उठाया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने भी इस मुद्दे पर कमेटी बनाई है। जल्दी ही कमेटी की मीटिंग होगी। लेकिन अभी तक इस कमेटी ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
फिर भी राज्य स्तर पर दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। यह बात सोमवार को शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहीं। वह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ऑडिटोरियम में टीचरों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने 7654 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए। यह सारे वह टीचर हैं, जो कि स्कूलों में पहले कांट्रेक्ट के आधार पर काम कर रहे थे।
शिक्षामंत्री ने कहा कि शेष टीचिंग और नॉन टीचिंग कर्मचारियों की भी 6 अप्रैल 2014 से ज्वाइनिंग मान्य होगी। उनके नियमित नियुक्ति पत्र शीघ्र ही संबंधित जिले के शिक्षा अधिकारियों को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
बढ़िया रिजल्ट देने वाले टीचर होंगे सम्मानित
शिक्षामंत्री ने बताया कि बोर्ड कक्षाओं के रिजल्ट में बेहतर परिणाम देने वाले स्कूलों को 15 अगस्त 2014 को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा सचिव अंजलि भावरा, एसएसपीडी परमपाल कौर, डीपीआई (सीनियर सेकेंडरी) कमल गर्ग, दर्शन कौर के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।