{"_id":"31a5b8d85feff7e4d8f901982ccbb987","slug":"blood-donation-for-thalassemia-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन ब्लड डोनर्स को सेल्यूट, जो PGI गए रक्तदान करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन ब्लड डोनर्स को सेल्यूट, जो PGI गए रक्तदान करने
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Jun 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
PGI में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 332 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
इस शिविर का आयोजन वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन और थैलेसीमिक चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया गया।
पीजीआई ने इस नेक में अमर उजाला को पूर्ण सहयोग दिया। शिविर का आयोजन पीजीआई के जाकिर हॉल में किया गया। कैंप में एकत्र किया गया खून थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों और जरूरतमंद मरीज को दिया जाएगा।
कैंप में मुख्यतिथि के तौर पर देशभगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने शिरकत की। गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. योगेश चावला मौजूद रहे। कैंप दोपहर दो बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
थैलेसीमिक चिल्ड्रेन एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र कालरा ने कहा कि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस लिए ट्राइसिटी के सभी लोगों को थैलेसीमिक बच्चों की मदद को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन