फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blood donation camp, blood donation, blood donaters, garhwal bhawan, chandigarh

कड़ी धूप भी नहीं डिगा पाई हौंसला, 135 ने किया ब्लड डोनेशन

Sun, 15 May 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 May 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp, blood donation, blood donaters, garhwal bhawan, chandigarh
उत्तराखंड युवा मंच ने अमर उजाला के सहयोग से 29वें रक्तदान शिविर का आयोजन कि - फोटो : amarujala
चंडीगढ़ में राठ त्रिपट्टी विकास समिति की ओर से आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में 135 लोगों ने रक्तदान किया। सेक्टर 29 स्थित गढ़वाल भवन में रक्तदान और आंखों की जांच का कैंप लगाया गया था। कैंप की खासियत यह थी कि कड़ी धूप की चिंता किए बिना लोगों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आंखों के जांच कैंप में कुल 115 मरीज आए। संस्था का यह सातवां कैंप था।
विज्ञापन


कैंप में आए रक्तदाताओं का हौसला देखने लायक था। कोई दूसरी बार देने आया था तो कोई पहली बार। रक्तदाता आनंद सिंह राणा 18वीं बार रक्तदान करने पहुंचे। कैंप का उद्घाटन एडवोकेट डीआर शर्मा ने किया, जबकि कैंप की जोत मीना नोडियाल ने प्रज्जवलित की। इस मौके पर पार्षद गुरबख्श रावत भी पहुंची और रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। आंखों की जांच के लिए सेक्टर 16 स्थित हॉस्पिटल की टीम आई थी। उन्होंने मरीजों के आंखों की जांच बहुत ही तसल्ली से की। मरीज संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन


इस मौके पर गढ़वाल सभा के प्रधान बिक्रम बिष्ट व महासचिव मौजूद रहे। राठ त्रिपट्टी विकास समिति के चेयरमैन चंद सिंह राणा व प्रधान राम सिंह राणा ने बताया कि संस्था समय-समय पर रक्तदान कैंप लगाती रहती है। जब भी देश में कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो उस मुश्किल समय में भी एसोसिएशन पीड़ितों की मदद के लिए डटकर खड़ी होती है। इसके अलावा मेडिकल कैंपों का भी आयोजन करने में संस्था आगे रहती है। इस मौके पर महासचिव बलवंत सिंह रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed