फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Black out for 24 hours in many areas of Ludhiana due to rain

Ludhiana News: बारिश से लुधियाना के कई इलाके में 24 घंटे से ब्लैक आउट, घरों में नहीं आया पीने का पानी

Wed, 25 Jan 2023 07:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Jan 2023 07:33 PM IST
सार

पावरकॉम के चीफ इंजीनियर सृष्टि रमन वशिष्ठ ने बताया कि इस बार लुधियाना में कुछ ज्यादा ही दिक्कत आ गई है। बिजली के तार टूटने व 24 घंटे में छोटे-छोटे फॉल्ट पड़ने से समस्या निकलकर सामने आई। इस कारण ज्यादा दिक्कत आई है।

विज्ञापन
Black out for 24 hours in many areas of Ludhiana due to rain
Ludhiana News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना में मंगलवार से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश से ज्यादा असर बिजली पर पड़ा है। बारिश व हवा की वजह से कई जगह बिजली के तार टूटकर गिर गए तो ग्रिड समेत इलाकों में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इसके चलते जहां कई इलाकों में 24 घंटे ब्लैक आउट हो गया तो कई इलाकों में 15 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं आई है। बिजली के लंबे कटों से लोग परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन


कई इलाकों में बिजली न आने से पानी की सप्लाई प्रभावित रही। बिजली गुल रहने से इंडस्ट्री बंद रहीं तो कुछ इंडस्ट्री जेनरेटर से संचालित रही हैं लेकिन 24 घंटे से बिजली गुल रहने से कई जेनरेटर भी जवाब दे गए। कारखानों में उत्पादन प्रभावित रहा। पावरकॉम के कर्मी बिजली सप्लाई सुचारु रूप से चलाने के लिए जुटे हुए हैं लेकिन बारिश की वजह से उनकी कोशिश कामयाब नहीं हो रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बारिश की वजह से हैबोवाल, चंद्र नगर, अशोक नगर, हंबड़ा रोड, अशोक नगर, सलेम टाबरी, माधोपुरी, न्यू माधोपुरी, दरेसी, नूरवाला रोड, बहादुर के रोड, जनता नगर, न्यू जनता नगर, शिवा जी नगर, जनकपुरी, शिमलापुरी, टिब्बा रोड, समराला चौक, ताजपुर रोड, ढंढारी, धांधरा रोड के आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल रही तो फुल्लावाल, दुगरी, पक्खोवाल रोड, माडल टाउन, बीआरएस नगर, सिविल लाइंस, किचलू नगर, पंजाब माता नगर, सराभा नगर, गुरदेव नगर, जवाहर नगर के आसपास के इलाकों में 15 घंटे अधिक समय तक बिजली बंद रही। इन इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों के घरों में पानी नहीं आया। रोजमर्रा के काम व घरों में पीने के पानी की किल्लत हो गई। लोग एक दूसरे से पानी मांगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉल्ट से बिजली सप्लाई रही बाधित: चीफ इंजीनियर
पावरकॉम के चीफ इंजीनियर सृष्टि रमन वशिष्ठ ने बताया कि इस बार लुधियाना में कुछ ज्यादा ही दिक्कत आ गई है। बिजली के तार टूटने व 24 घंटे में छोटे-छोटे फॉल्ट पड़ने से समस्या निकलकर सामने आई। इस कारण ज्यादा दिक्कत आई है। शहर में कई जगह तो बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली विभाग के मुलाजिम पिछले 24 घंटे से लगातार सप्लाई शुरू करने की कोशिश में जुटे हैं। लोगों को दिक्कत हो तो वे 1912 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराएं। नंबर व्यस्त होने पर विभाग का एक टोल फ्री नंबर भी है जिस पर लोग शिकायत कर सकते हैं और 9646100912 पर लोग व्हाट्सएप के जरिये भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed