{"_id":"5822215d4f1c1bf67eb39039","slug":"black-cobra-found-in-hallomazra-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जब कोबरा ने उठाया फन, तो पकड़ने वाले ने पहना हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: जब कोबरा ने उठाया फन, तो पकड़ने वाले ने पहना हेलमेट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोबरा को पकड़ने के लिए पहनना पड़ा हेलमेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप को पकड़ते वक्त क्या कभी किसी कर्मचारी को हेलमेट पहने देखा है? शायद नहीं देखा होगा, लेकिन चंडीगढ़ के कुछ लोग एक ऐसी ही घटना के गवाह बने। मंगलवार को हल्लोमाजरा के सीआरपीएफ कैंप में लगे आंवले के पेड़ पर एक कोबरा चढ़ गया। लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची।
पेड़ से कोबरा को पकड़ना मुश्किल था, इसलिए कर्मचारियों ने पेड़ को हिलाकर उसे नीचे गिराने के बारे में सोचा। कर्मचारियों ने जैसे ही पेड़ हिलाया तो पास ही लगे मधुमक्खी के छत्ते से मधुमक्खी निकल आई। कर्मचारियों को कुछ समझ आता, तब तक चार-पांच मधुमक्खियों ने काटना शुरू कर दिया।

आंवले के पेड़ पर चढ़ गया था कोबरा, पेड़ हिलाया तो मधुमक्खियों ने कर दिया हमला
कोबरा को पकड़ने के लिए पहनना पड़ा हेलमेट
कर्मचारी घबरा गए और वहां से हट गए। कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन मधुमक्खियां वहीं मंडराती रहीं। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए एक कर्मचारी ने हेलमेट पहना और कोबरा को काबू करने की कोशिश की। पहले पेड़ को हिलाकर उसे नीचे गिराया और उसे विशेष स्टिक से दबोच लिया गया। बाद में उसे नेपली के जंगल में छोड़ दिया गया।
दो कर्मचारियों को मधुमक्खियों ने काटा
फारेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बताया कि उनके दो साथियों को मधुमक्खियों ने काटा है। हालांकि घबराने वाली कोई बात नहीं है।
दो कर्मचारियों को मधुमक्खियों ने काटा
फारेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बताया कि उनके दो साथियों को मधुमक्खियों ने काटा है। हालांकि घबराने वाली कोई बात नहीं है।