फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   black buck poaching in asia largest open sanctuary at abohar punjab

एशिया की सबसे बड़ी ओपन सेंक्चयूरी में काले हिरण का शिकार, जानें मामला

Mon, 20 Nov 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Mon, 20 Nov 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
black buck poaching in asia largest open sanctuary at abohar punjab
काले हिरण के शिकार
एशिया की सबसे बड़ी ओपन सेंक्चयूरी में काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। शिकार करने के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। पंजाब के अबोहर में सेंक्चयूरी के तहत आने वाले गांव हरीपुरा के नजदीक रविवार को दोपहर बाद सफेद रंग की स्कॉर्पियों पर सवार होकर आए शिकारियों ने दुर्लभ प्रजाति के काले हिरन की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


शिकारी हिरन को उठाने पहुंचते कि इससे पहले ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शिकारियों को पकड़ने के लिए तेज शोर दिया। इससे घबराए शिकारी मृत हिरन को छोड़कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के संगठन मंत्री लोकेश गोदारा सहित विभाग के कर्मचारी जसपिंद्र सिंह व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मृत हिरन को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में हो रही छापेमारी

black buck poaching in asia largest open sanctuary at abohar punjab
demo pic
जानकारी देते हुए लोकेश गोदारा ने बताया कि रविवार को शाम करीब चार बजे शिकारियों ने हिरन पर गोली चलाई जो सीधे उसकी गर्दन में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शिकार करने वालों की तलाश की जा रही है।

खेतों में कार्य करने वाले लोगों से सफेद स्कॉर्पियों का नंबर पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है। गोदारा ने बताया कि सोमवार को मृत हिरन का पोस्टमार्टम करवाकर सुनिश्चित किया जाएगा कि गोली बंदूक, रिवाल्वर या राइफल से चलाई गई। इसके बाद शिकारियों का भी पता लगाया जाएगा।

बता दें कि सर्दियों में धुंध के कारण ओपन सेंक्च्युरी में ऐसे वन्य जीवों के शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लेकिन दिन-दहाड़े हुई वारदात ने वन्य जीव प्रेमियों व वन्य जीव सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। इससे पहले भी इस सेंक्च्युरी में हुए वन्य जीवों के शिकार के कई मामले पुलिस में दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed