फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will hold a big virtual election rally in Punjab on January 16

विधानसभा चुनाव: पंजाब भाजपा को पीएम मोदी फिर देंगे जीत का मंत्र, 16 जनवरी को वर्चुअल रैली में लेंगे हिस्सा

Fri, 14 Jan 2022 09:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 09:28 PM IST
सार

वर्चुअल रैली में पार्टी विभिन्न डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करेगी। प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी पार्टी के सोशल मीडिया पेज, नमो एप, नरेंद्र मोदी एप से वर्चुअल रैली में शामिल होंगे। शक्ति केंद्रों में टीवी, लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को आईटी विभाग एक लिंक भेजकर रैली से जोड़ेगा।

विज्ञापन
BJP will hold a big virtual election rally in Punjab on January 16
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजपुर रैली रद्द हो जाने के बाद पंजाब भाजपा फिर से अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी। इसके लिए पार्टी 16 जनवरी को बड़ी वर्चुअल रैली का आयोजन कर रही है। इसके जरिये पार्टी की तीन लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने की योजना है। 2.50 लाख कार्यकर्ता राज्य में बूथ स्तर पर बनाए गए शक्ति केंद्रों से रैली में जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक गतिविधियों पर 15 जनवरी तक रोक लगाई हुई है। इसके बाद अब राजनीतिक दल वर्चुअल रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। भाजपा भी पंजाब चुनाव में सत्ता पर काबिज होने की आस लगाए हुए है। कृषि कानून वापस लेने के बाद पार्टी के नेता काफी राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि फिरोजपुर रैली में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी निराशा थी लेकिन अब इस वर्चुअल रैली के जरिये एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेगा। 
विज्ञापन


इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित कर सकते हैं। इन बड़े नेताओं की रैली में शामिल होने की चर्चाओं के बीच पंजाब भाजपा के नेता भी काफी राहत महसूस कर रहे हैं। पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत रैली की तैयारियों की स्वयं देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्ति केंद्रों से जुडे़ंगे 2.50 लाख कार्यकर्ता
भाजपा ने रैली को सफल बनाने के लिए शक्ति केंद्रों के जरिये 2.50 लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने की योजना बनाई है। पंजाब में भाजपा ने लगभग 5000 शक्ति केंद्र बनाए हैं। एक शक्ति केंद्र पर 50 कार्यकर्ता रैली में जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed