फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will Contest alone in Punjab 2024 Lok Sabha Elections

2024 में भाजपा पंजाब में अकेले लड़ेगी चुनाव: अमित शाह बोले- जिन्हें साथ आना है, वह छोटे भागीदार के रूप में कमल तले आएं

Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
सार

शाह ने सभी राजनीतिक अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और हम यहां जीतने और राज्य में समृद्धि लाने के लिए आए हैं।

विज्ञापन
BJP will Contest alone in Punjab 2024 Lok Sabha Elections
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा पंजाब की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएगी और 2024 के संसदीय चुनाव में अकेले उतरेगी। जो कोई भी हमसे जुड़ना चाहता है, उसे छोटे भागीदार के रूप में आना होगा और कमल तले आने वाले सभी का भाजपा स्वागत करेगी। यह बात शनिवार को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान कही। 

विज्ञापन


इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों, पंजाब भर के जिलाध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों ने भाग लिया। इस अवसर पर अमित शाह ने पंजाब में आगामी चुनावों संबंधी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी जारी किया। पंजाब के बलिदान और महान योगदान को याद करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा उन गुरुओं की भूमि का सम्मान करने और उसके साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने धर्म की रक्षा और देश में लोगों के अधिकारों के लिए अपने प्राण त्याग दिए। 
विज्ञापन


मैं पंजाब के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार पंजाब के हर नागरिक के साथ है और पंजाब में व्याप्त इस संकट की स्थिति को और खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि गुरुओं की भूमि के सामने आने वाले किसी भी संकट और देश की रक्षा के लिए एक चट्टान की तरह खड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब हरित क्रांति की शुरुआत करने या सीमाओं की रक्षा करने के लिए वीरता से खड़ा रहा है। शाह ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन माह में आप का छल और धोखे का चेहरा सबके सामने आ गया है और यह सोचकर ही रूह कांप जाती है कि ये लोग पांच साल में क्या करेंगे? शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि ‘हम राज्य में 2024 के संसदीय चुनावों में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरेंगे, क्योंकि लोग आम आदमी पार्टी से असंतुष्ट हैं और अगले चुनाव में उन्हें बाहर करने का इंतजार कर रहे हैं। 

शाह ने सभी राजनीतिक अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और हम यहां जीतने और राज्य में समृद्धि लाने के लिए आए हैं। इस दौरान, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया। 

संगरूर चुनाव गठबंधन में लड़ेगी भाजपा: अश्वनी शर्मा
अश्वनी शर्मा ने अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा राज्य के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी को भी राज्य की शांति भंग नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगरूर उपचुनाव अपने सहयोगी दलों पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (संयुक्त) के साथ मिलकर लड़ेगी। शर्मा ने कहा कि अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर जहां पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की, वहीं उनका मार्गदर्शन भी किया है।

भाजपा ने कांग्रेस व शिअद के उखाड़े कई बड़े स्तंभ: गुप्ता
जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के अमृतसर से पूर्व विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा, बलबीर सिद्धू, मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह कांगड़, कांग्रेस के मालवा क्षेत्र से सीनियर कांग्रेसी नेता केवल ढिल्लों, कमलजीत एस ढिल्लों, शिरोमणि अकाली अकाली दल से बीबी मोहिंदर कौर जोश और शिअद के बठिंडा शहर से पूर्व विधायक सरूप सिंगला आदि शामिल हैं। पार्टी में इन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। ये सभी नेता अपने-अपने इलाकों में भाजपा की नीतियों, विचारधारा और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक कर संगठन को और मजबूत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed