फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BJP State president vijay sampla on navjot singh sidhu

सिद्धू पर भाजपा का कटाक्ष, बोले- घर छोड़कर तो धक्के ही मिलते हैं

Sun, 30 Oct 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 30 Oct 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
BJP State president vijay sampla on navjot singh sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर विजय सांपला ने दिया बयान - फोटो : File Photo
भाजपा छोड़ने के बाद से सिद्धू अभी तक यह फैसला नही कर पाए हैं कि उन्हे जाना किस पार्टी में है। अब तो भाजपा भी चुटकी लेने लगी है। प्रदेश भाजपा प्रधान व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने कहा है कि भाजपा ने उन्हें सब कुछ दिया और आज हालात ये हैं कि वह दर-दर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर छोड़कर तो धक्के ही मिलते हैं। 
विज्ञापन


विजय सांपला ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में एक भी सीट नहीं मिलेगी। भाजपा और शिअद ने जो तीसरा सर्वेक्षण करवाया है, उसमें गठबंधन की सरकार साफ बन रही है। अभी दो सर्वेक्षण और करवाए जाएंगे, जिसमें शिअद भाजपा पंजाब में साफ अपना परचम लहराता दिखाई देगा। सांपला शनिवार को जालंधर में पत्रकारों से खास बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने हाल ही में जालंधर दौरे के दौरान आप को आठ सीट मिलने की बात कही थी। इस पर सांपला ने कहा कि यह उनका अपना विचार हो सकता है, लेकिन आप का ग्राफ तेजी से पंजाब में गिर गया है और भाजपा शिअद का तेजी से बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'तीसरे सर्वेक्षण में भाजपा-शिअद की सरकार का क्लीन स्वीप'

BJP State president vijay sampla on navjot singh sidhu
विजय सांपला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष - फोटो : File Photo
विजय सांपला ने कहा कि आप पंजाब में पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। आप की महिला विंग की प्रधान बीबी बलजिंदर कौर के पिता टाडा में जेल में रहे हैं, जबकि आप के जितने भी विदेशों में इंचार्ज हैं, वह कट्टरपंथी हैं। लोगों के बीच केजरीवाल बुरी तरह से फ्लॉप हो गए हैं। केजरीवाल का चुनावी घोषणा पत्र भी खोखले साबित हो रहे हैं।

सांपला ने कहा कि सिद्धू ने भाजपा को छोड़कर गलती की थी। अब वह अपनी राजनीतिक मौत का खुद जिम्मेदार है। पंजाब में शिअद के साथ भाजपा दो तीन सीटों पर अदला बदली कर सकती है और इसको शिअद से फाइनल बातचीत अभी होनी बाकी है। 

‘पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में हुआ था गोलमाल’
सांपला ने कहा कि पंजाब में पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप में गोलमाल हुआ था। यह सामने आने पर संस्थानों ने 68 करोड़ की राशि सरेंडर कर दी है। कई संस्थानों में एक विद्यार्थी को चार-चार जगह दाखिला दे पैसा वसूल किया गया था। अब केंद्र सरकार ने सभी राज्यों की सरकारों को पत्र लिखकर कहा है कि इस गोलमाल को रोका जाए। सांपला ने कहा कि संस्थानों ने यह लिखकर दे दिया है कि उनसे तकनीकी रूप से गलती हुई है, यही वजह है कि एक-एक विद्यार्थी का दाखिला तीन-चार बार लिखा गया। इस पर कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं विधानसभा में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने इस घोटाले की विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे, इस पर सांपला ने चुप्पी साध ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed