{"_id":"6ae963a96a6c8646660648c1","slug":"man-died-in-accident-in-bathinda-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में हादसा: गलत दिशा से जा रहे पीआरटीसी बस चालक ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में हादसा: गलत दिशा से जा रहे पीआरटीसी बस चालक ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया धरना
Tue, 03 Nov 2026 10:01 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:01 AM IST
सार
सुखमनदीप सिंह बल्लुआणा में ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था। वह ट्यूशन से छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने गांव करमगढ़ सत्तरा लौट रहा था। इसी दौरान बल्लुआणा टोल प्लाजा के नजदीक गलत दिशा से आ रही पीआरटीसी बस ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुखमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बठिंडा में हादसे में बाइक सवार की माैत
- फोटो : संवाद
विस्तार
बठिंडा-मलोट रोड पर बल्लुआणा टोल प्लाजा के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की जान चली गई। आरोप है कि एक सरकारी पीआरटीसी बस का चालक गलत दिशा में बस चला रहा था।
इसी दौरान बस ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव करमगढ़ सत्तरा निवासी सुखमनदीप सिंह पुत्र राम कृष्ण के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुखमनदीप सिंह बल्लुआणा में ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था। वह ट्यूशन से छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने गांव करमगढ़ सत्तरा लौट रहा था। इसी दौरान बल्लुआणा टोल प्लाजा के नजदीक गलत दिशा से आ रही पीआरटीसी बस ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुखमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस लेकर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद बस चालक मौके पर रुकने के बजाय बस लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह बठिंडा की तरफ जाने के बजाय गांवों के रास्ते बस लेकर वापस मलोट पहुंच गया। पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फौजी पिता ने बेटे को ट्यूशन भेजा, घर पहुंची मौत की खबर
सुखमनदीप के पिता भारतीय सेना में देश की सेवा करते हैं। उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए ट्यूशन भेजा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटा घर लौटते समय हादसे का शिकार हो जाएगा। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता का दर्द देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया धरना
हादसे से गुस्साए गांव करमगढ़ सत्तरा के लोगों और परिजनों ने युवक का शव सड़क के बीच रखकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। इस दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुखी परिवार को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत करवाने का प्रयास किया। धरने के चलते बठिंडा-मलोट रोड पर यातायात प्रभावित रहा।