{"_id":"58554ea34f1c1b676f64d448","slug":"bjp-s-big-conference-today-will-be-attended-by-several-leaders-including-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का बड़ा सम्मेलन आज, अनुराग ठाकुर समेत कई बड़े नेता करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का बड़ा सम्मेलन आज, अनुराग ठाकुर समेत कई बड़े नेता करेंगे शिरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 18 दिसंबर को लुधियाना में आयोजित भाजपा युवा सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सम्मेलन में युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन, पूर्व अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री व पंजाब भाजपा के अध्यक्ष विजय सांपला और दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी हिस्सा लेंगे।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रधान शिवबीर राजन, महासचिव आशु सांपला व मोर्चा के जिला प्रधान नरेश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा युवा सम्मेलन लुधियाना की दाना मंडी में दोपहर 12 बजे से होगा। इसमें पंजाब से बूथ स्तर के युवा कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होगें। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब के विभिन्न शहरों में बैठकें आयोजित करके युवाओं को बूथ स्तर पर सरगर्म किया गया है और केंद्र व पंजाब सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने प्रचारित करने को कहा गया है।
इस हफ्ते पंजाब में भाजपा के पांच सम्मेलन
भाजपा अगले हफ्ते के दौरान लुधियाना के उक्त सम्मेलन समेत माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र में अलग-अलग मोर्चों के लगातार पांच सम्मेलन करने जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 20 दिसंबर को पठानकोट में सम्मेलन करवाया जा रहा है। जबकि भाजपा एससी मोर्चा का सम्मेलन 21 दिसंबर को जालंधर में होगा। भाजपा किसान मोर्चा का सम्मेलन 23 दिसंबर को फाजिल्का में और अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन मुकेरिया में 24 दिसंबर को करवाया जाएगा।