फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp_relief camp_visit

भाजपा ने किया राहत कैंप का दौरा

Tue, 26 Nov 2013 05:34 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Nov 2013 05:34 PM IST
विज्ञापन
bjp_relief camp_visit
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने कॉलोनी नंबर- 5 से उजाड़े गए बाशिंदों के अस्थाई आशियाने सेक्टर-52 का दौरा कर लोगों की परेशानियां जानीं।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने अस्थाई कैंपों में मूलभूत सुविधाएं जैसे सुलभ शौचालय, बिजली और पानी की सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।

प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन और जिला अध्यक्ष देवी सिंह के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने सेक्टर-52 स्थित पुनर्वास / टेनामेंट शेड कैंप का दौरा किया।
विज्ञापन


यहां पर कॉलोनी नंबर पांच से उजाड़े गए कुछ परिवारों को प्रशासन ने अस्थाई तौर पर शिफ्ट किया है। प्रशासन ने लोगों को यहां अस्थाई तौर पर शिफ्ट तो कर दिया, लेकिन लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम कौशिक ने बताया कि उनके कागजात पूरे हैं, उसके बावजूद उनको मकान नहीं मिले हैं और वे भटकने को मजबूर हैं। आठ घरों के लिए एक शौचालय है। वह भी बंद है और सफाई नहीं है।


इस प्रतिनिध मंडल में युवा मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष, अमित राणा, प्रदेश महासचिव जगतार सिंह जग्गा, जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह मिंटा, जिला महासचिव भारत कुमार गहलोत, विनोद सिसोदिया मंडल प्रधान सतपाल, मंडल प्रधान गुरिंद्र कौशिक आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed