{"_id":"6358fa1edbcd690edb3b6911","slug":"bjp-released-the-list-of-zilla-parishad-candidates-in-sirsa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भाजपा ने जारी की जिला परिषद उम्मीदवारों की सूची, मंत्री रणजीत सिंह के बेटे को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भाजपा ने जारी की जिला परिषद उम्मीदवारों की सूची, मंत्री रणजीत सिंह के बेटे को दिया समर्थन
Wed, 26 Oct 2022 02:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:49 PM IST
सार
जिला परिषद चुनाव में मंत्री रणजीत सिंह के बेटे गगनदीप सिंह भी आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। गगनदीप सिंह को भाजपा ने समर्थन देने की घोषणा की है। रणजीत सिंह ने भी रानियां से आजाद प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर भाजपा को सरकार में समर्थन दे रखा है और अब रणजीत सिंह के बेटे को भाजपा ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद के चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने बुधवार को सूची जारी की। इसमें नौ प्रत्याशियों को सीधे कमल के फूल के साथ मैदान में उतारा है जबकि 10 आजाद प्रत्याशियों को पार्टी का समर्थन दिया है। हालांकि अभी अन्य उम्मीदवारों की घोषणा भी बाकी है। 24 वार्ड में से 19 वार्डों के प्रत्याशियों का फैसला हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद चुनाव में ताल ठोक दी है। सिरसा में जिला परिषद के 24 वार्ड हैं। भाजपा ने मंथन के बाद बुधवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें नौ उम्मीदवारों को सीधे कमल का निशान आवंटित करके मैदान में उतारा है। इसके अलावा 10 आजाद उम्मीदवारों को पार्टी ने समर्थन दिया है। भाजपा के हरियाणा प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य की ओर से जारी सूची में वार्ड अनुसार प्रत्याशियों की पार्टी ने घोषणा की है।
विज्ञापन
मंत्री रणजीत सिंह के बेटे को भाजपा ने दिया समर्थन
जिला परिषद चुनाव में मंत्री रणजीत सिंह के बेटे गगनदीप सिंह भी आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। गगनदीप सिंह को भाजपा ने समर्थन देने की घोषणा है। रणजीत सिंह ने भी रानियां से आजाद प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर भाजपा को सरकार में समर्थन दे रखा है और अब रणजीत सिंह के बेटे को भाजपा ने समर्थन दिया है। गगनदीप सिंह जिला परिषद के वार्ड नंबर छह से चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
भाजपा की जारी सूची
- वार्ड: प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह (निर्दलीय या कमल का निशान)
- 01: बीर चंद, कमल
- 02: सोमा देवी अबूबशहर, कमल
- 03: कृष्ण चौहान जंडवाला बिश्नोइयां, कमल
- 04: ओम प्रकाश रिसालियाखेड़ा, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
- 05: सावित्री मम्मड़खेड़ा, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
- 06: गगनदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह सिरसा, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
- 07: सीमा कंबोज, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
- 08: अमीर सिंह, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
- 11: सविता रानी माधोसिंघाना, कमल
- 14: सुरेंद्र मेहरिया शेरपुरा, कमल
- 15: चमेली देवी जोधकां, कमल
- 16: मनजीत सिंह सिकंदरपुर, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
- 18: राजेश जलंधरा केलनियां, कमल
- 19: सुनीता नेजाडेला, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
- 20: सुमन रानी पन्नीवाला मोटा, कमल
- 21: हरनूर सिंह, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
- 22: अमरजीत सिंह कालांवाली, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
- 23: सतगुरु सिंह सुब्बाखेड़ा, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
- 24: किरणजीत कौर, कमल