फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp raise fingers on pawan bansal

‘...तो महिलाओं पर नजर रखते थे बंसल साहब’

Sat, 02 Nov 2013 07:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Nov 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
bjp raise fingers on pawan bansal
सांसद पवन कुमार बंसल द्वारा एक दिन पहले नगर निगम के सदन की बैठक में महिलाओं पर की गई टिप्पणी की भाजपा महिला मोर्चा ने निंदा की है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व पार्षद आशा कुमारी जसवाल और महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन ने सांसद से पूछा है, ‘अगर बंसल ने 15 साल से किसी और महिला को नहीं देखा है तो क्या 15 साल पहले वे महिलाओं पर नजरें रखते थे?’ मोर्चे ने बंसल से महिलाओं से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की है।

पार्षद आशा जसवाल और सुनीता धवन ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि सांसद बंसल ने महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे बूथ घोटाले और रेलगेट प्रकरण में सीधे रूप से जुड़े हैं।
विज्ञापन


घोटालों पर सफाई देने की बजाय वे महिलाओं को बीच में ले आए। मोर्चे की नेताओं ने बंसल को नसीहत दी कि उनकी पार्टी की अध्यक्ष भी एक महिला हैं। उन्हें महिलाओं के प्रति ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सांसद बंसल ने महिलाओें से माफी नहीं मांगी तो भाजपा महिला मोर्चा उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed