फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP protests against Bengal Violence in Punjab

पंजाब में भाजपा का प्रदर्शन : 2500 से ज्यादा स्थानों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ उतरे भाजपा नेता

Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
सार

अश्वनी शर्मा ने कहा कि नंदीग्राम से चुनाव हारने के बाद बौखलाई ममता के इशारे पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने नंदीग्राम समेत पूरे बंगाल में गुंडागर्दी की। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। 

विज्ञापन
BJP protests against Bengal Violence in Punjab
पंजाब में भाजपा का प्रदर्शन। - फोटो : @BJP4Punjab

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दुर्व्यवहार के विरोध में भाजपा ने पंजाब भर में प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरकर 2500 से अधिक स्थानों पर 18000 भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं की हत्याएं और उन पर हो रहे अत्याचारों के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने कहा कि नंदीग्राम से चुनाव हारने के बाद बौखलाई ममता के इशारे पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने नंदीग्राम समेत पूरे बंगाल में गुंडागर्दी की। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार, मारपीट व दुराचार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया और वहां का प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि कहा कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में 10 साल से शासन कर रही है। वहां का प्रशासन भी उनके हाथों का खिलौना बना रहा, जिसकी मदद से तृणमूल कांग्रेस ने प्रदेश में दहशत का माहौल बनाया और इसका जमकर फायदा उठाया। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की हत्याओं के दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ितों के इंसाफ के लिए संघर्ष करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा क्वारंटीन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने क्वारंटीन होने के चलते अपने निवास स्थान पर अकेले ही रोष-प्रदर्शन किया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने होशियारपुर में, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल आनंदपुर में, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने अमृतसर में, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने जालंधर में, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने होशियारपुर में, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने फाजिल्का में, पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने अमृतसर में, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने लुधियाना में, डॉ. सुभाष शर्मा ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने हलके में कार्यकर्ताओं के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन किया।

भाजयुमो भी हुई शामिल
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पंजाब ने भी प्रदेश भर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के तय स्थानों पर धरने देकर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप राणा ने कहा कि बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है, वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। बंगाल में सत्ता में बैठे लोगों की गंदी राजनीति को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed