फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP played bets on these three players in Haryana assembly elections

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खेला इन तीन खिलाड़ियों पर दांव, दो पर बन चुकी है फिल्म

Mon, 30 Sep 2019 07:02 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 30 Sep 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
BJP played bets on these three players in Haryana assembly elections
yogeshwar dutt, babita phogat, sandeep singh - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों के राजनीति में उतरने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले जहां कुछ खिलाड़ी ही राजनीति में उतरते थे वहीं अब इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। खेल में अपना दम दिखाने के बाद खिलाड़ियों ने राजनीति में अपनी किस्मत अजमाने का फैसला कर लिया है, यही कारण है कि एक के बाद एक खिलाड़ी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा के लिए भाजपा ने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। खास बात ये है कि भाजपा ने फिर कई खिलाड़ियों पर दांव खेला है। सूची में कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। भाजपा ने कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त को बरौदा से मैदान में उतारा है। वहीं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को पेहोवा से टिकट दिया गया है। जबकि रेसलर बबीता फोगाट को दादरी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन

कुश्ती खिलाड़ी पहलवान योगेश्वर दत्त

योगेश्वर दत्त का जन्म दो नवंबर 1982 को सोनीपत जिले के भैंसवाल कलां गांव में हुआ है। वह एक भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं। योगेश्वर ने 2012 में ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक्स में कुश्ती की 60 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में 65 किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडाई पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। योगेश्वर को 2012 में भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। 
 
बता दें कि कुछ दिन पहले ही योगेश्वर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला से मिलकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को डीएसपी पद से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली।

सोनीपत जिले के भैंसवाल कलां गांव के पहलवान योगेश्वर दत्त के राजनीति में आने के कयास लोकसभा चुनाव से पहले ही लग रहे थे। भाजपा के कई बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात भी हुई थी। अमित शाह से भी योगेश्वर मिल चुके हैं। 

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह

संदीप सिंह का जन्म 27 फरवरी 1986 को हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में हुआ है। वह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। भारतीय हॉकी के ड्रैग फ्लिकर संदीप को पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ के रूप मे जाना जाता है। हॉकी में विशेष उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने संदीप को 2010 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। 

वर्तमान में वह हरियाणा पुलिस विभाग में डीएसपी रैंक पर कार्यरत थे। लेकन वह डीएसपी के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। फिल्म निर्माता शाद अली ने संदीप सिंह के जीवन पर सूरमा नाम की एक फिल्म बनाई है। पूर्व कप्तान संदीप सिंह को भाजपा ने पेहोवा से टिकट दिया है।

अपनी फ्लिकर के लिए फ्लिकर सिंह के नाम से मशहूर संदीप सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम को 13 साल बाद 2009 में सुल्तान अजलान शाह कप जीतवाया था। उनकी कप्तानी में टीम ने 8 साल के बाद 2012 ओलंपिक में भी क्वालीफाई किया था। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित 33 साल के संदीप को ट्रेन में सफर करने के दौरान एक हादसे में गोली लग गई थी। 
विज्ञापन

रेसलर बबीता फोगाट

बबीता फोगाट हरियाणा के भिवानी जिले में रहने वाली भारतीय महिला पहलवान हैं। उनका जन्म 20 नवंबर 1989 को हरियाणा गांव बलाली के जिले भिवानी में हुआ था। स्काटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स 2014 में भारतीय महिला पहलवान बबीता कुमारी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडा की महिला पहलवान ब्रितानी लाबेरदूरे पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

पहलवान बबीता फोगाट ने भी कुछ दिनों पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी। 29 वर्षीय बबिता ने 2014-18 में कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 2010 और 2012 कॉमनवेल्थ खेलों में भी सिल्वर और ब्रांज जीता था। बबिता ने 12 अगस्त 2019 को बीजेपी ज्वाइन कर राजनीति में उतरने का फैसला किया। बबीता फोगाट को भाजपा ने दादरी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। 

बबीता फोगाट और उनकी बहन के साथ उनके पिता की जिंदगी को लेकर बॉलीवुड में दंगल नाम से फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed