{"_id":"5b4e112c4f1c1b8f568b4d20","slug":"bjp-mp-from-haryana-meets-modi-on-syl-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"SYL मुद्दे पर पीएम मोदी से मिलेंगे हरियाणा के बीजेपी सांसद, मानसून सत्र के दौरान होगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL मुद्दे पर पीएम मोदी से मिलेंगे हरियाणा के बीजेपी सांसद, मानसून सत्र के दौरान होगी मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के लिए जीवनरेखा माने जाने वाली एसवाईएल के निर्माण को लेकर राज्य के भाजपा सांसद मानसून सत्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। 18 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र के दौरान संसद भवन में ही मुलाकात करने का कार्यक्रम है। सभी सांसद एकजुट होकर मोदी से सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमल कराने का आग्रह करने वाले हैं। लोकसभा के साथ राज्यसभा सांसद भी मोदी से मिलकर एसवाईएल का मुद्दा उठाएंगे।
इस मुलाकात से कुरुक्षेत्र के बागी भाजपा सांसद राजकुमार सैनी कन्नी काट सकते हैं। चूंकि, वह भाजपा से अलग होकर अगला चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में अन्य भाजपा सांसद एकजुट होकर एसवाईएल का मुद्दा उठाएंगे। चूंकि, प्रदेश में अगले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने हैं। एसवाईएल प्रदेश की राजनीति में बरसों से अहम मुद्दा रही है। इस पर अनेक बाद सरकारें भी बनीं।
भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद इस मामले में राष्ट्रपति संदर्भ पर सुप्रीम कोर्ट की राय दिलाई। उसके बावजूद मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पंजाब सरकार एसवाईएल निर्माण न होने देने पर अड़ी हुई है। वह इस मुद्दे पर अलग-अलग तरीके से अपना पक्ष रखती आ रही है। जिसके चलते निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा। हरियाणा का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भी इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिल चुका है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं दिया था। इसके अलावा इनेलो नेताओं के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से दो बार मुलाकात हुई है। बावजूद इसके कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। प्रदेश में इनेलो लंबे समय से एसवाईएल का मुद्दा जोरशोर से उठाती आ रही है। इन दिनों इनेलो को जेल भरो आंदोलन चल रहा है। जिसे देखते हुए अब भाजपा सांसदों ने भी एसवाईएल के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का निर्णय लिया है।