फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP MLA car caught fire in Chandigarh

चंडीगढ़: पानीपत विधायक प्रमोद विज की फॉर्च्यूनर गाड़ी युवकों ने फूंकी, धू-धूकर जली, पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

Wed, 29 Dec 2021 10:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Dec 2021 10:20 AM IST
सार

चंडीगढ़ में एमएलए हॉस्टल में खड़ी पानीपत विधायक की गाड़ी को युवकों ने फूंक दी। चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पहले युवकों ने गाड़ी का शीशा तोड़ा। इसके बाद गाड़ी को आग लगा दी है।

विज्ञापन
BJP MLA car caught fire in Chandigarh
गाड़ी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने से कुछ ही कदम दूर स्थित एमएलए हॉस्टल की पार्किंग में खड़ी पानीपत (हरियाणा) के भाजपा विधायक प्रमोद विज की फॉर्च्यूनर गाड़ी को मंगलवार को अज्ञात युवकों ने आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में पहले एक युवक गाड़ी का कांच तोड़ता है और अलार्म बजने पर भाग जाता है। लगभग पौन घंटे बाद वह दोबारा आकर गाड़ी में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देता है। एमएलए हॉस्टल के संतरी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने संतरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि विधायक के पीए, गनमैन और चालक विधायक की गाड़ी लेकर सेक्टर-10 की मार्केट गए थे। जहां एक कार से उनकी गाड़ी टकरा गई थी। इस पर दूसरे पक्ष से झगड़ा हो गया था। कहा जा रहा है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गाड़ी में आग लगाई है। 
विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पानीपत शहर के भाजपा विधायक प्रमोद विज चंडीगढ़ आए थे। वह सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल में रुके थे। उनके साथ सुरक्षाकर्मी वीरेंद्र, पीए अश्विनी और चालक प्रदीप भी थे, जो कमरा नंबर 213 में रुके थे। शाम को विधायक हॉस्टल में अपनी गाड़ी छोड़कर किसी दोस्त के पास चले गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मी, पीए और चालक रात लगभग 10 बजे गाड़ी लेकर सेक्टर-10 की मार्केट गए थे। वहां उनकी गाड़ी मार्केट में खड़ी एक कार से टकरा गई। इस बात को लेकर तीनों का कार चालक से झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बाद में तीनों हॉस्टल लौट आए लेकिन पीछे से उनकी गाड़ी (एचआर10एए0003) का पीछा करते हुए आरोपी भी एमएलए हॉस्टल पहुंच गया। बताया जाता है कि आरोपी की कार में दो युवक और थे। रात करीब साढ़े 11 बजे मौका पाकर एक युवक ने पहले गाड़ी का अगला शीशा तोड़ा फिर चालक की तरफ वाला शीशा तोड़ दिया। इस पर गाड़ी का हूटर बजने लगा तो आरोपी भाग निकले। 

आवाज सुनकर हॉस्टल में संतरी की ड्यूटी पर तैनात हरियाणा पुलिस के सिपाही अमित देसवाल ने हॉस्टल के रिशेप्सन ऑपरेटर आनंद को इसकी सूचना दी लेकिन उसने पुलिस को नहीं बताया। आरोपी दोबारा रात लगभग सवा 12 बजे एमएलए हॉस्टल आए और गाड़ी के चालक वाली साइड से ज्वलनशील पदार्थ डालकर विधायक की फॉर्च्यूनर में आग लगा दी और भाग निकले। इसके बाद संतरी अमित देसवाल ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उससे पहले एमएलए हॉस्टल के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की। वहीं हरियाणा पुलिस के डीएसपी चरणजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे।
 
 

चंडीगढ़ में विधायक छात्रावास परिसर के अंदर विधायक प्रमोद विज की कार में आग लगाने की घटना जांच का विषय है। यह सुरक्षा का अभाव था। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा विधानसभा 

गाड़ी नंबर सीसीटीवी में कैद, जल्द होगी गिरफ्तारी 

आरोपियों की पंजाब नंबर की आईकॉन फोर्ड कार का नंबर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मोहाली नंबर की कार के मालिक पता लगाने के लिए पुलिस टीमें जुट गई हैं। डीएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि कार सवार तीन आरोपी कार में सवार होकर एमएलए हॉस्टल पहुंचे थे। उनमें से एक युवक गाड़ी से उतरा और वारदात को अंजाम दिया। बताया कि संतरी की सूचना के बावजूद ऑपरेटर आनंद ने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी। इस वजह से आरोपी वारदात करने में कामयाब रहे। 

मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसा कोई क्यों करेगा। किसी ने रंजिश के चलते गाड़ी को आग लगाई है। -प्रमोद विज, विधायक, पानीपत 

 

एमएलए हॉस्टल की सुरक्षा और कड़ी की जाएगी। अधिकारियों से सुरक्षा में चूक की रिपोर्ट मांगी है। खुद भी बुधवार को हॉस्टल परिसर का दौरा किया। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच से भी पीछे नहीं हटेंगे। -ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा स्पीकर, हरियाणा 

आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।- केतन बंसल, एससपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed