फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP minister's controversial statements on gandhi

भाजपा मंत्री का गांधी पर विवादित बयान, फजीहत के बाद लिया वापस

Sun, 15 Jan 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jan 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
BJP minister's controversial statements on gandhi
अनिल विज का विवादित बयान - फोटो : ANI

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने महात्मा गांधी पर दिए विवादित बयान को कड़ी आलोचना होते ही वापस ले लिया। इससे पहले खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर पर महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर विवाद के बीच हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज का विवादित बयान सामने आया था।

विज्ञापन


अनिल विज ने कहा था है कि जब से खादी के साथ गांधी का नाम जुड़ा है, खादी उठ ही नहीं सकी है, खादी डूब गई है। इतना ही नहीं अनिल विज ने यह भी कहा कि गांधी का ऐसा नाम है कि जिस दिन से नोट पर उनकी तस्वीर छपी है, उस दिन से नोट की डिवैल्यूएशन हो गई।
विज्ञापन


विज के मुताबिक अच्छा हुआ गांधी की जगह कैलेंडर में मोदी की फोटो लगाई गई है। मोदी ज्यागा बड़ा ब्रांड हैं। अब धीरे-धीरे नोट से भी गांधी की फोटो हट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 

तीखी आलोचना के बाद विज ने वापस लिया बयान

BJP minister's controversial statements on gandhi
लालू - फोटो : social media
अनिल विज के इस बयान पर लालू प्रसाद यादव ने तीखा हमला बोला था। उन्होंने विज को देश का नालायक बेटा बताया और कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है।
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा नेताओं और मंत्रियों से ऐसे ही विवादित और अतार्किक बयानों की उम्मीद की जा सकती है।

गौरतलब है कि खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर और डायरी पर इस साल महात्मा गांधी की बजाय चरखे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो छपी है। जिस पर विपक्षी दल पहले ही पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हल्ला बोल रहे हैं।

ऐसे में अब अनिल विज का यह बयान भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। हालांकि भाजपा ने विज के बयान की निंदा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बयान से किनारा करते हुए कहा कि यह अनिल विज की अपनी राय है। इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। हालांकि सीएम के बयान और पार्टी की निंदा के बाद अनिल विज ने अपना बयान वापस ले लिया है और उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत राय करार दिया है।
 


 

जानिए क्या बोले बापू के प्रपौत्र

BJP minister's controversial statements on gandhi
तुषार गांधी - फोटो : ANI
भले ही अनिल विज ने महात्मा गांधी पर दिया विवादित बयान वापस ले लिया हो लेकिन अब विरोधी मामले को भाजपा के खिलाफ भुनाने में जुट गए हैं।

बयान और इसके परिणाम की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विज के बयान के कुछ ही देर बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री को इसपर प्रतिक्रिया जाहिर करनी पड़ी। उन्होंने इसे विज की निजी राय करार दिया।

अनिल विज के महात्मा गांधी पर किए ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसे विज का व्यक्तिगत मत करार देते हुए कहा कि इससे भाजपा का कुछ लेना-देना नहीं है। खट्टर ने कहा कि महात्मा गांधी पूरे देश के आदरणीय हैं और उन्हें श्रद्धा के साथ नमन किया जाता है। 

वहीं विज के बयान पर गांधीजी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि जिस तरह से भ्रष्ट राजनेता गैरकानूनी तरीके पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसके चलते यह बापू की फोटो नोटों से हटाना बेहतर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed