{"_id":"5b77e5f842c792463f793664","slug":"bjp-minister-anil-vij-tweet-on-navjot-sidhu-visit-in-pakistan-pm-imran-khan-oath-ceremony","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक पीएम इमरान खान के मेहमान बने नवजोत सिद्धू, तो बीजेपी के अनिल विज बोले- बेहद शर्मनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक पीएम इमरान खान के मेहमान बने नवजोत सिद्धू, तो बीजेपी के अनिल विज बोले- बेहद शर्मनाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान- नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के मेहमान बने तो देश में विरोध का दौर शुरू हो गया। बीजेपी मंत्री अनिल विज ने इसे बेहद शर्मनाक बताया। मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके तंज कसा है।
उन्होंने लिखा कि भारत देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पंचतत्व में लीन होने पर राष्ट्रीय शोक मना रहा है और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने पर जश्न मना रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है, पंजाब सरकार को सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं नवजोत सिद्धू के पीओके प्रेसीडेंट मसूद खान के साथ बैठने को लेकर भी भारत में विरोध किया जा रहा है। इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिद्धू पाकिस्तान में आर्मी चीफ कमर जावेद बावजा से गले मिलते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
नीले सूट के साथ गुलाबी पगड़ी पहनकर नवजोत सिद्धू ने इस शपथ ग्रहण में समारोह में शिरकत की। वहीं पाकिस्तान पहुंचते ही सिद्धू ने मीडिया से बातचीत में अपना चिरपरिचित शेरो-शायरी वाला अंदाज दिखाया। उन्होंने एक कविता पढ़ते हुए ‘हिन्दुस्तान जीवे, पाकिस्तान जीवे’ का नारा लगाया।

Trending Videos
पाकिस्तान दौरे पर बोले नवजोत सिद्धू
Navjot Singh Sidhu
वहीं मंत्री नवजोत सिद्धू का कहना है कि वे भारत के गुडविल एंबेसडर के तौर पर पाकिस्तान के लिए ‘प्यार का संदेश’ लेकर गए हैं। उन्होंने मीडिया से कहा, मैं यहां एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि दोस्त के रूप में आया हूं। मैं यहां अपने दोस्त की खुशियों का हिस्सा बनने आया हूं।
साथ ही उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ी और कलाकार दोनों तरफ के लोगों को करीब लाने में सहायक होंगे। सिद्धू ने भारत-पाक के बीच अच्छे संबंधों की वकालत करते हुए वीरवार को दिवंगत हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया और कहा कि वे भी दोनों देशों के बीच शांति की बात करते थे।
सिद्धू ने वाजपेयी की कही बात दोहराई, यदि एक पड़ोसी के घर में आग लगी हो तो हम भी उसकी आंच महसूस करते हैं। इमरान के पीएम चुने जाने के साथ ही पाक के लोकतंत्र में ‘बदलाव’ का स्वागत करते हुए सिद्धू ने कहा, इससे दो पड़ोसियों के बीच शांति प्रयास सामने आने चाहिए।
उनसे जब इमरान के लिए तोहफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं खान साहब के लिए कश्मीरी शॉल लाया हूं।