{"_id":"5d25bfdd8ebc3e6cbf3f43a0","slug":"bjp-minister-anil-vij-reaction-on-digvijay-chautala-statement-on-sapna-choudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंत्री अनिल विज ने दिग्विजय चौटाला पर कसा तंज, बोले- सपना चौधरी से कान पकड़ माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंत्री अनिल विज ने दिग्विजय चौटाला पर कसा तंज, बोले- सपना चौधरी से कान पकड़ माफी मांगें
Wed, 10 Jul 2019 04:14 PM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 10 Jul 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दिग्विजय चौटाला के मामले में कूदते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय ने ऐसा बयान देकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें महिलाओं व सपना चौधरी से कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए।
गौरतलब है कि दिग्विजय चौटाला ने सिंगर डांसर सपना चौधरी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सपना चौधरी अब ठुमके लगाकर भाजपा को वोट दिलाएगी। इस टिप्पणी की वजह से वे अब मुश्किल में फंस गए हैं।
दरअसल, मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दिग्विजय को नोटिस जारी कर दिया है। आयोग की वाइस चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा कि दिग्विजय चौटाला ने महिला का अपमान किया है। इसलिए उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
प्रीति ने कहा कि यदि दिग्विजय चौटाला जवाब नहीं देते है तो एक तरफा कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि इस तरह का बयान देकर दिग्विजय चौटाला ने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। दिग्विजय इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।