फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp minister anil vij reaction on digvijay chautala statement on sapna choudhary

भाजपा मंत्री अनिल विज ने दिग्विजय चौटाला पर कसा तंज, बोले- सपना चौधरी से कान पकड़ माफी मांगें

Wed, 10 Jul 2019 04:14 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 10 Jul 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
bjp minister anil vij reaction on digvijay chautala statement on sapna choudhary
दिग्विजय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दिग्विजय चौटाला के मामले में कूदते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय ने ऐसा बयान देकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें महिलाओं व सपना चौधरी से कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

               
गौरतलब है कि दिग्विजय चौटाला ने सिंगर डांसर सपना चौधरी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सपना चौधरी अब ठुमके लगाकर भाजपा को वोट दिलाएगी। इस टिप्पणी की वजह से वे अब मुश्किल में फंस गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दिग्विजय को नोटिस जारी कर दिया है। आयोग की वाइस चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा कि दिग्विजय चौटाला ने महिला का अपमान किया है। इसलिए उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति ने कहा कि यदि दिग्विजय चौटाला जवाब नहीं देते है तो एक तरफा कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि इस तरह का बयान देकर दिग्विजय चौटाला ने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। दिग्विजय इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed