फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp minister anil vij controversial statement on navjot sidhu

पहले गांधी और अब सिद्धू पर भाजपाई मंत्री का विवादित बयान, देखिए

Tue, 17 Jan 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Tue, 17 Jan 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
bjp minister anil vij controversial statement on navjot sidhu
नवजोत सिद्धू पर अनिल विज का विवादित बयान
अभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए बयान को लेकर हुआ हल्ला थमा नहीं था कि भाजपाई मंत्री अब नवजोत सिद्ध के खिलाफ विवादित बात कह रहे हैं। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वाले पूर्व क्रिकेटर एवं भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू पर ट्वीट किया है।
विज्ञापन


मंत्री विज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘नवजोत सिद्धू कहा करते थे भाजपा भारत को सोने की तथा कांग्रेस सोनिया की चिड़िया बनाना चाहती है,  पंरतु आज सिद्धू खुद सोनिया के घोंसले में चले गए हैं।’
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाजपा के सीनियर लीडर नवजोत सिंह सिद्धू तभी से भाजपा से दूरियां बनाए हुए थे, जब पिछले लोकसभा चुनाव में उनका अमृतसर से टिकट काटकर भाजपा ने अरूण जेतली को दिया था, लेकिन जेतली हार गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिद्धू ने राहुल गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस में अपनी आस्था जता दी है। जिस पर हरियाणा के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 


 

अनिल विज ने गांधी के बारे में ये सब कहा था

bjp minister anil vij controversial statement on navjot sidhu
अनिल विज - फोटो : File Photo
बता दें कि इससे पहले अनिल विज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया था। अनिल विज ने कहा था कि गांधी धीरे-धीरे देश की करेंसी नोटों से भी हट जाएंगे। अच्छा हुआ कि गांधी की जगह कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई गई, मोदी गांधी से ज्यादा बड़ा ब्रांड नेम हैं।

अनिल विज ने कहा था कि जब से खादी के साथ गांधी का नाम जुड़ा है, खादी उठ ही नहीं सकी, खादी डूब गई। गांधी का नाम ऐसा है कि जिस द‌िन से नोट पर तस्वीर छपी है, उस दिन से नोट की डिवैल्यूएशन हो गई। वहीं विज ने ये बस कह तो दिया था, लेकिन इसे लेकर उनकी खूब फजीहत हुई। जिसके बाद उन्होंने अपना बयान वापिस ले लिया था।

अनिल विज के इस बयान की आलोचना करते हुए लालू प्रसाद यादव ने तीखा हमला बोला था। उन्होंने विज को देश का नालायक बेटा बताया और कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा नेताओं और मंत्रियों से ऐसे ही विवादित और अतार्किक बयानों की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed